Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Yes Bank changes FD rates from 7 days to 10 years check new interest rate

Yes Bank ने 7 दिन से 10 साल के एफडी रेट्स में किया बदलाव, चेक करें नई ब्याज दरें

Yes Bank Latest Fixed Deposit Rates: प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों में से एक यस बैंक (Yes Bank) के पास सीनियर सिटीजन और सामान्य व्यक्तियों को लेकर अलग-अलग फिक्सड डिपाॅजिट स्कीम है। यस बैंक से 7...

Tarun Singh लाइव मिंट, नई दिल्लीWed, 9 June 2021 10:39 AM
हमें फॉलो करें

Yes Bank Latest Fixed Deposit Rates: प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों में से एक यस बैंक (Yes Bank) के पास सीनियर सिटीजन और सामान्य व्यक्तियों को लेकर अलग-अलग फिक्सड डिपाॅजिट स्कीम है। यस बैंक से 7 दिन से 10 साल तक के लिए एफडी खरीदा जा सकता है। बैंक ने हाल ही में एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बदलाव 3 जून से लागू है। 

नई दरों के अनुसार बैंक 7 दिन से 14 दिन तक के एफडी पर 3.5% और 15 दिन से 45 दिन तक के एफडी पर 4% तक ब्याज दे रहा है। बैंक 9 महीने से 1 साल तक के एफडी पर 5.75% इन्टरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। आइए जानतें हैं कि यस बैंक अलग-अलग समय के लिए कितना ब्याज दे रहा है। 

2 करोड़ से कम तक का एफडी पर 

7 से 14 दिन के एफडी पर - 3.25% 

15 से 45 दिन के एफडी पर - 3.50% 

46 से 90 दिन के एफडी पर - 4% 

3 महीने से ज्यादा लेकिन 6 महीने से कम - 4.50% 

6 महीने या उससे अधिक लेकिन 9 महीने से कम - 5% 

9 महीने या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम - 5.25% 

1 साल या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम - 6% 

2 साल या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम - 6.25% 

3 साल या उससे अधिक 10 साल तक - 6.50% 

सीनियर सिटीजन लेटेस्ट FD रेट्स ( 2 करोड़ से कम )

सामान्य व्यक्तियों की तुलना में सीनियर सिटीजन को 50 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त मिल रहा है। बैंक मौजूदा समय 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 3.75% से 7.25% तक ब्याज दर दे रहा है। 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें