Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़worlds top 5 billionaires including Mukesh Ambani networth decreased by 11 billion dollar in 24 hours

मुकेश अंबानी समेत दुनिया के टॉप 5 रईसों की संपत्ति 11 अरब डॉलर घटी

दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से टॉप 5 रईसों की दौलत में करीब 11 अरब डॉलर की कमी आई है। पिछले 24 घंटे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 2.82 फीसद यानी 2.3 अरब...

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 29 July 2020 04:15 PM
हमें फॉलो करें

दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से टॉप 5 रईसों की दौलत में करीब 11 अरब डॉलर की कमी आई है। पिछले 24 घंटे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 2.82 फीसद यानी 2.3 अरब डॉलर की कमी आई है। बुधवार को आरआईएल के शेयर 4 फीसद से अधिक लुढ़क गए। फोर्बस रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट के मुताबिक दुनिया के नंबर एक अमीर अमेजन के सीईओ  56 साल के जेफ बेजोस की दौलत में 3 अरब डॉलर की सेंध लगी है। जबकि कोरोना के दुष्प्रभाव से बिलगेट्स भी प्रभावित हुए हैं। दुनिया के तीसरे नंबर के अमीर बिल गेट्स की संपत्ति में केवल 837 मिलियन की कमी हुई है। महामारी ने  71 वर्षीय फ्रांसीसी बिजनेसमैन और फैशन इंडस्ट्री के सबसे अमीर बर्नार्ड अरनॉल्ट के भाग्य को अस्थायी रूप से उलट दिया है, जिसके चलते एलवीएमएच की शेयर की कीमत में गिरावट आ रही है। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग कर नेट वर्थ इस दौरान 1.2 अरब डॉलर गिरी है।

रैंकिंग रईस नेटवर्थ गिरावट गिरावट फीसदी में उम्र (साल)
1 जेफ बेजोस 178.1 अरब डॉलर 3.0 अरब डॉलर -1.68% 56
2 बिलगेट्स 112.7 अरब डॉलर 837 मिलियन डॉलर -0.74% 65
3 बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 110.5 अरब डॉलर 3.6 अरब डॉलर -3.19% 71
4 मार्क जुकरबर्ग 84.8 अरब डॉलर 1.2 अरब डॉलर -1.42% 36
5 मुकेश अंबानी 78.5 अरब डालर 2.3 अरब डॉलर -2.82% 63

स्रोत: forbes.com/real-time-billionaires

बता दें कि फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है. जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है। 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें