फार्मा कंपनी के इस शेयर में अचानक 19% की तेजी, एक्सपर्ट बोले- ₹450 के पार जाएगा भाव, लगाओ दांव

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनी-वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है
  • सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को यह शेयर 18.88% बढ़कर एक साल के उच्चतम स्तर 398.95 रुपये पर पहुंच गया
फार्मा कंपनी के इस शेयर में अचानक 19% की तेजी, एक्सपर्ट बोले- ₹450 के पार जाएगा भाव, लगाओ दांव

Wockhardt Ltd Share: फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनी- वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को यह शेयर 18.88 प्रतिशत बढ़कर एक साल के उच्चतम स्तर 398.95 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को 335.60 रुपये पर बंद हुआ था। यह मल्टीबैगर शेयर 52-सप्ताह के निचले स्तर 145.35 रुपये से 174.48 प्रतिशत बढ़ गया है। बता दें कि इस साल 29 मार्च को शेयर ने अपने 52 हफ्ते का निचला स्तर देखा था।

तेजी की वजह
वॉकहार्ट लिमिटेड ने अपने मैक्रोलाइड एंटीबायोटिक नेफिथ्रोमाइसिन WCK 4873 के महत्वपूर्ण चरण 3 निमोनिया स्टडी को पूरा कर लिया है। चरण 3 की स्टडी के निष्कर्ष अमेरिका और यूरोप में किए गए चरण 2 की स्टडी के अनुरूप हैं। नेफिथ्रोमाइसिन का मानव फेफड़ों का एक्सपोजर एज़िथ्रोमाइसिन से 8 गुना अधिक है।

यह भी पढ़ें- अडानी के फेवरेट निवेशक ने इस कंपनी के खरीदे 9 करोड़ शेयर, खरीदने की मची लूट, ₹72 पर पहुंच गया भाव

क्या है एक्सपर्ट की राय
डीआरएस फिनवेस्ट के संस्थापक रवि सिंह ने कहा, "कोई भी वॉकहार्ट के शेयरों को 450 रुपये के लक्ष्य मूल्य पर खरीद सकता है। वहीं, स्टॉप लॉस 375 रुपये पर रखा जा सकता है।" इसके अलावा आनंद राठी शेयर्स और स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर एस पटेल ने कहा कि शेयर को 350 रुपये पर सपोर्ट और 420 रुपये के स्तर पर ब्रेकआउट है।

यह भी पढ़ें- डिफेंस से जुड़ी कंपनी को सरकार से मिला ₹1145 करोड़ का ऑर्डर, शेयर खरीदने की मची लूट, लगा अपर सर्किट ​​​​​​​

टिप्स2ट्रेड्स के एआर रामचंद्रन के मुताबिक वॉकहार्ट में निवेशकों को मौजूदा स्तर पर मुनाफा बुक करना चाहिए क्योंकि 358 रुपये के सपोर्ट के नीचे निकट अवधि में 269 रुपये का लक्ष्य मिल सकता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,