दूसरे बैंक के एटीएम से कैश निकालने पर 1 जुलाई से लगेगा चार्ज
मुख्य बातें
- अब पहले की तरह ही 1 जुलाई से एक सीमा से ज्यादा बार अगर आप दूसरे बैंक के ATM से पैसा निकालते हैं तो बैंक आपसे शुल्क वसूलेंगे
- इस मामले में SBI ने ATM से पैसा निकालने का नियम जारी किया है

अब पहले की तरह ही 1 जुलाई से एक सीमा से ज्यादा बार अगर आप दूसरे बैंक के ATM से पैसा निकालते हैं तो बैंक आपसे शुल्क वसूलेंगे। इस मामले में SBI ने ATM से पैसा निकालने का नियम जारी किया है। बता दें मार्च के अंतिम सप्ताह में पहली बार देशभर में लॉकडाउन के ऐलान के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 24 मार्च को एटीएम से कैश विड्रॉल पर लगने वाले चार्ज से राहत दी थी। वित्त मंत्री ने कहा था कि डेबिट कार्ड होल्डर्स तीन महीनों के लिए किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना होगा।
वहीं यह भी कहा था कि किसी भी बैंक सेंविंग्स अकाउंट में तीन महीनों के लिए 'औसत न्यूनतम बैलेंस' रखने की अनिवार्यता नहीं होगी। यह अप्रैल, मई और जून के लिए लागू हुआ था। अभी तक वित्त मंत्रालय या किसी भी बैंक ने इस बारे में स्पष्टता नहीं किया है कि इस छूट को आगे भी बढ़ाया जाएगा या नहीं। यानी अगर कोई नया आदेश नहीं आता है तो पहले की तरह न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने और दूसरे बैंक के एटीएम से एक तय सीमा से अधिक बार कैश निकालने पर चार्ज लगेगा।
यह भी पढ़ें: जल्द मजबूत होगा रुपया, भारतीय मुद्रा में 1 रुपये की मजबूती आने से तेल कंपनियों को 8000 करोड़ का सालाना लाभ
बता दें हर बैंक अपने हिसाब से न्यूनतम बैलेंस तय करता है. इन औसत रकम को हर महीने अकाउंट में मेंटेन करना होता है। ऐसा नहीं करने पर बैंक ग्राहकों से पेनाल्टी वसूलता है। मेट्रो शहरों में एसबीआई सेविंग्स आकउंट में न्यूनतम 3,000 रुपये रखना अनिवार्य था। अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह रकम क्रमश: 2,000 रुपये और 1,000 रुपये था। मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर एसबीआई ग्राहकों से 5-15 रुपये चार्ज करता है।
एचडीएफसी बैंक में मिनिमम बैलेंस का नियम
अगर मेट्रो या शहरी क्षेत्रों में किसी ग्राहक ने एचडीएफसी बैंक में सेविंग्स अकाउंट खोल रखा है तो उनके लिए अपने खाते में हर महीने कम से कम 10,000 हजार रुपये रखना जरूरी है। वहीं अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह लिमिट क्रमश: 5000 और 2,500 रुपये खाते में होने चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के सेविंग्स अकांउट में अगर कोई 2,500 रुपये नहीं रखता है तो उन्हें एक साल एक दिन के लिए कम से कम 10,000 रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट करवाना अनिवार्य होता है।
आईसीआईसीआई बैंक का नियम
मेट्रो या शहरी क्षेत्रों में आईसीआईसीआई बैंक के सेविंग्स अकाउंट में 10,000 रुपये मिनिमम बैलेंस होना जरूरी है। अर्ध-शहरी क्षेत्रों में यह 5,000 और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 2,000 रुपये है। वहीं सूदुर ग्रामीण इलाकों में मिनिमम बैलेंस की लिमिट 1,000 रुपये की है। यह मेंटेन नहीं करने पर बैंक मेट्रो, शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में ग्राहकों से 100 रुपये और जितनी रकम कम है, उसका 5 फीसदी चार्ज के तौर पर वसूलता है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


