ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessWill the decline of American stock markets stop the pace of Sensex Nifty

अमेरिकी शेयर बाजारों की गिरावट क्या रोकेगी सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार?

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों की रिकॉर्डतोड़ रफ्तार पर आज ब्रेक लगने के प्रबल आसार हैं। सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।अगर इसका असर पड़ा तो आज यहां गिरावट हो सकती है

अमेरिकी शेयर बाजारों की गिरावट क्या रोकेगी सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार?
Drigraj Madheshiaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 29 Nov 2022 07:33 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजारों की रिकॉर्डतोड़ रफ्तार पर आज ब्रेक लगने के प्रबल आसार हैं। सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। अगर इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा तो आज सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी पर ब्रेक लग सकता है।

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊजोंस 1.45 फीसद यानी 497 अंकों की गिरावट के साथ 33849 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक में 1.58 फीसद या 176 अंकों की गिरावट रही। नैस्डैक 11049 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी में भी डेढ़ पर्सेंट से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और यह 62 अंक टूटकर 3963 के स्तर पर बंद हुआ।

गिरावट की वजह

डाऊ जोंस में गिरावट का पहला कारण है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रेसिडेंट जिम बुलार्ड का वह स्टेटमेंट, जिसमें  उन्होंने कहा है कि अभी इंटरेस्ट रेट को लेकर रुख सख्त ही रहेगा। इसके अलावा चीन में कोरोना लॉकडाउन को लेकर लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं और यह तेजी से बढ़ रहा है। इससे ग्लोबल मंदी की आहट मजबूत हो रही है।

यह भी पढ़ें: सेंसेक्स-निफ्टी के नए ऑल टाइम हाई के पीछे ये हैं सात प्रमुख कारण

इसके उलट सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को नया रिकॉर्ड बनाया दिया। सेंसेक्स के बाद निफ्टी ने सर्वकालिक उच्च स्तर को छू लिया। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,614.25 के स्तर पर पहुंच गया। बाद में यह 50 अंक यानी 0.27 फीसद की बढ़त के साथ 18,562.75 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, सेंसेक्स ने एक बार फिर सर्वकालिक उच्च स्तर का छू लिया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,701 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स ने शुक्रवार को नया स्तर बनाया था। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 211.16 अंक यानी 0.34 फीसद चढ़कर 62,504.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 14 शेयरों में ही गिरावट रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें