कोरोना काल में सोना खूब चमका। अगस्त में तो 56000 के पार भी पहुंच गया। इस साल करीब 30 फीसद तक गोल्ड ने रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 10 साल में सोने ने 146% का रिटर्न दिया, जबकि एक साल में चांदी ने निवेशकों को 34% का रिटर्न दिया। अगर बैंक एफडी की बात करें तो इसके ब्याज दर में लगातार गिरावट आई है। वित्त वर्ष 1990-91 में एक साल की एफडी पर ब्याज दर जहां 9.5 फीसद थी, वहीं अब यह घटकर 3.65% पर आ गई है। आइए जानें पिछले एक दशक के दौरान सोने-चांदी और एफडी का क्या हाल रहा।
बीते 16 साल में सोने की छलांग
साल | कीमत ( रुपये/10 ग्राम) |
2005 | 7000 |
2006 | 9000 |
2007 | 10800 |
2008 | 12500 |
2009 | 14500 |
2010 | 18000 |
2011 | 25000 |
2012 | 32000 |
2013 | 33000 |
2014 | 30000 |
2015 | 28700 |
2016 | 31000 |
2017 | 31400 |
2018 | 29000 |
2019 | 39000 |
2020 | 52000 |
बीते 10 साल में एफडी का हाल
वित्त वर्ष | ब्याज दर (1 साल के एफडी पर ) |
1990-91 | 9.50% |
1991-92 | 12% |
1993-94 | 10% |
1995-96 | 12% |
2001-01 | 9% |
2001-02 | 7.16% |
2015-16 | 6.98% |
2018-19 | 6.27% |
2020-21 | 3.65% |
स्रोत: आरबीआई