कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद क्यों स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? राहत या चुनाव बाद आने वाली है आफत?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी है। कच्चे तेल के दाम पिछले सात साल का रिकार्ड तोड़ते हुए 85 डॉलर प्रति बैरल को पार कर चुकी है। पर पिछले करीब ढाई माह से पेट्रोल-डीजल की कीमत...

Drigraj Madheshia नई दिल्ली। विशेष संवाददाता,
Tue, 25 Jan 2022, 11:13:AM

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी है। कच्चे तेल के दाम पिछले सात साल का रिकार्ड तोड़ते हुए 85 डॉलर प्रति बैरल को पार कर चुकी है। पर पिछले करीब ढाई माह से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। तत्कालिक तौर पर भले ही यह राहत दिख रही हो, लेकिन चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 5 रुपये की बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर चार नवंबर 2021 को उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद दाम स्थिर हैं। हालांकि, इसके बाद कई राज्यों में वैट कम करने से दाम कम हुए जरुर हुए है, पर कोई वृद्धि नहीं हुई। विपक्ष इसे चुनाव से जोड़ रहा है। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार दम बढ़ रहे हैं। अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे। 

योगी सरकार के कार्यकाल में एलपीजी सिलेंडर के दाम 163 रुपये बढ़े, मोदी में 29 रुपये सस्ता हुआ, लेकिन...

पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त 27 फरवरी से 23 मार्च तक पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 पर स्थिर रही थी। जबकि, इस दौरान कच्चा तेल मंहगा हुआ था। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के आंकड़ो के मुताबिक जनवरी 21 में कच्चे तेल के दाम 49.84 डॉलर, फरवरी में 61.22 और मार्च में 64.73 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था पर पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रही थी। हालांकि, कई बार ऐसा भी हुआ है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ है पर कंपनियों ने इसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं दिया।

अप्रैल 2020 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत मार्च के मुकाबले करीब 15 डॉलर गिर कर 19.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थी। इसके बाद मई में बढकर 30 डॉलर के आसपार पहुंच गई पर कंपनियों ने कच्चा तेल सस्ता होने पर भी कीमत कम नहीं की। 16 मार्च 2020 को पेट्रोल 69.59 रुपए और डीजल 62.29 रुपए प्रति लीटर था।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
News Iconबिज़नेस की अगली ख़बर पढ़ें
Petrol Price All StateBusiness News In HindiBusiness News

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशन