Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़which cities of India come from billionaires Mumbai is the most billionaire city in the country Mukesh Ambani Gautam Adani Shiv Nadar Sunil Mittal Kiran Mazumdar Shaw Byju Ravichandran

जानें भारत के किन शहरों से आते हैं अरबपति, देश को सबसे ज्यादा बिलियनेयर देने वाला शहर है मुंबई

गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ऑक्सफैम के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मार्च 2020 के बाद की अवधि में भारत में 100 अरबपतियों की संपत्ति में 12,97,822 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इतने पैसे को...

जानें भारत के किन शहरों से आते हैं अरबपति, देश को सबसे ज्यादा बिलियनेयर देने वाला शहर है मुंबई
Drigraj Madheshia दृगराज मद्धेशिया, नई दिल्लीMon, 25 Jan 2021 03:58 PM
हमें फॉलो करें

गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ऑक्सफैम के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मार्च 2020 के बाद की अवधि में भारत में 100 अरबपतियों की संपत्ति में 12,97,822 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इतने पैसे को अगर देश के 13.8 करोड़ सबसे गरीब लोगों में किया जाए, तो इनमें से प्रत्येक को 94,045 रुपये दिए जा सकते हैं। आइए जानें भारत के किन शहरों से आते हैं अरबपति और सबसे ज्यादा अरबपतियों को देने वाला शहर कौन सा है...

अरबपतियों का शहर मुंबई     

भारत में सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई से आते हैं। फोर्ब्स की वेबसाइट पर की गई मैपिंग के मुताबिक मुंबई से 38 अरबपति आते हैं, जिसमें रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे टॉप पर हैं। ऑक्सफैम की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महामारी के दौरान मुकेश अंबानी को एक घंटे में जितनी आमदनी हुई, उतनी कमाई करने में एक अकुशल मजदूर को दस हजार साल लग जाएंगे, या मुकेश अंबानी ने जितनी आय एक सेकेंड में हासिल की, उसे पाने में एक अकुशल मजदूर को तीन साल लगेंगे। अंबानी के अलावा मुंबई से आने वाले अरबपतियों में डी-मार्ट के राधाकृष्ण दमानी एंड फैमिली, पालोनजी मिस्त्री, उदय कोटक और कुमार बिड़ला जैसे प्रमुख नाम हैं।

दूसरे नंबर पर है दिल्ली

HCL Shiv Nadar (Photo - mint)

वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर देश की राजधानी नई दिल्ली है। यहां से कुल 18 बिलियनेयर आते हैं। इनमें एचसीएल टेक के शिव नाडर, भारती एयरटेल के सुनील मित्तल, बर्जर पेंट्स के कुलदीप सिंह एंड गुरुबचन सिंह धींगरा, डीएलफ के कुशल पाल सिंह और IndiGo के कपिल एंड राहुल भाटिया का नाम प्रमुख है। 

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस लॉकडाउन ने भारतीय अमीरों को बनाया 35 फीसदी ज्यादा रईस, अप्रैल महीने में गई हर घंटे 1.7 लाख नौकरी

बेंगलुरु से 12 अरबपति

wipro azim premji donates

देश को अरबपति देने के मामले में बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है। यहां से कुल 12 अरबपति हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम विप्रो के अजीम प्रेमजी का है। वहीं Biocon की फाउंडर किरन मजूमदार शॉ, इन्फोसिस के चेयरमैन रह चुके एनआर नारायण मूर्ति, गोपाल कृष्णन और बायजू रविचंद्रन आदि प्रमुख नाम हैं।

अरबपतियों की बात हो तो गुजरात कैसे रहे पीछे

gautam adani

अरबपतियों की बात हो और गुजरात का नाम न आए, ये कैसे हो सकता है। देश में गुजरात का शहर अहमदाबाद से भी 9 अरबपति हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम गौतम अडाणी का है। हसमुख चुडगर, कृष्णभाई पटेल, पंकज पटेल और समीर मेहता भी फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हैं।

देवनगरी हरिद्वार में सबसे बड़े रईस है आचार्य बालकृष्ण

Yogpeeth chairman Acharya Balkrishan

पुणे और हैदराबाद से भी चार-चार अरबपति आते हैं। पुणे से साइरस पूनावाला, राहुल बजाज, बाबा कल्याणी और अभय फिरोडिया आते हैं। वहीं हैदराबाद के अरबपतियों में प्रमुख नाम मुरली देवी एंड फैमिली, पीपी रेड्डी, पीवी कृष्ण रेड्डी और पीवी रामप्रसाद रेड्डी का है। इसके अलावा हरिद्वार से पतंजलि वाले आचार्य बालकृष्ण, हिसार हरियाणा से सावित्रि जिंदल एंड फैमिली, चेन्नई से कलानिधि मारन, कोलकाता से वेणु गोपाल और संजीव गोयनका का नाम देश के अन्य अरबपतियों में नाम शुमार है। वहीं केरल के त्रिशुर से आने वाले T.S. KALYANARAMAN भी अरबपति हैं।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें