Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़When and why banks closed in March 2020 see full list holi holiday strike

होली से पहले निपटा लें काम नहीं तो होगी दिक्कत, जानें कब और क्यों रहेंगे बैंक बंद

होली से पहले बैंक से जुड़े काम जल्दी निपटा लें वरना आपकी होली खराब हो सकती है। बैंक की हड़ताल, होली की छुट्टी और साप्ताहिक अवकाश की वजह से आने वाले हफ्ते में बैंकों का शटर नहीं उठने वाला। आठ मार्च से...

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 5 March 2020 08:47 AM
हमें फॉलो करें

होली से पहले बैंक से जुड़े काम जल्दी निपटा लें वरना आपकी होली खराब हो सकती है। बैंक की हड़ताल, होली की छुट्टी और साप्ताहिक अवकाश की वजह से आने वाले हफ्ते में बैंकों का शटर नहीं उठने वाला। आठ मार्च से बैंक 8 दिनों के लिए बंद रह सकते हैं। बता दें मार्च में होली की छुट्टी के साथ-साथ बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल भी है। होली का मजा किरकिरा न हो इस लिए 8 मार्च से पहले आप बैंक से जुड़े का निपटा लें। बैंक यूनियनों की प्रस्तावित 3 दिन की हड़ताल, होली की छुट्टी और शनिवार-रविवार के कारण करीब आठ दिन लगातार बैंक बंद रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि मार्च में कब और क्यों रहेंगे बैंक बंद ताकि आपको अपने कामों के लिए शेड्यूल तय करने में आसानी हो...

डेट बंदी की वजह
6 छप्पर कुट (मिजोरम)
8 रविवार
9 होलिका/डोलजत्रा/मो. हजरत अली का जन्मदिन (उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश)
10 होली
11 हड़ताल
12 हड़ताल
13 हड़ताल
14 दूसरा शनिवार
15 रविवार
22 रविवार
25 गुड़ी पड़वा/उगादी/तेलुगु नववर्ष
28 चौथा शनिवार
29 रविवार

दरअसल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी 11 से 13 मार्च तक तीन दिनी हड़ताल पर जा सकते हैं। नौ और दस फरवरी को होली की छुट्टी है। इससे पहले आठ फरवरी को रविवार के कारण बैंक बंद होंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अगर 11-13 मार्च को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो बैंक लगातार 8 दिन बंद रह सकते हैं। इसकी वजह है कि ​तीन दिन की हड़ताल के बाद 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार और उसके बाद 15 मार्च को रविवार पड़ रहा है, यानी अगर हड़ताल हुई तो बैंकों में लगातार 8 दिन तक कामकाज प्रभावित रहेगा।

कुल 14 दिन बंद रह सकते हैं बैंक 

वहीं अगर मार्च में छुट्टियों की बात करें तो आरबीआई के मुताबिक इस महीने बैंकों में 6 छुट्टियां पड़ रही हैं। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 7 सप्ताहिक छुट्टियां पड़ रही हैं। यानी मार्च में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। 

बता दें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी को हर पांच साल पर रिवाइज किया जाता है। पिछली बार बैंक कर्मचारियों की सैलरी को 2012 में रिवाइज किया गया था। इसके बाद 2017 में होने वाला रिवीजन पेंडिंग है। इसी को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

नहीं मानी मांगें तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

बैंक यूनियनों ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ सैलरी में रिवीजन को लेकर बातचीत की थी, लेकिन यह बेनतीजा रही। बैंक इंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉई एसोसिएशन (AIBEA) कर्मचारियों की अगुवाई कर रही हैं। बैंक यूनियनों का यह भी कहना है कि अगर उनकी ​मांगों को नहीं माना गया तो वे 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन देशव्यापी बैंक हड़ताल करेंगे।

इस साल 2 बार हो चुकी है बैंक हड़ताल

मार्च में अगर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल होती है तो यह इस साल अब तक की तीसरी बैंक हड़ताल होगी। इससे पहले 8 जनवरी को भारत बंद के दौरान बैंक यूनियनों मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया था। इसके बाद 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल रही।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें