Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़what is hallmark how to check purity of gold

सोना खरीदने से पहले जान लें क्या होता है हॉलमार्क, कैसे तय होती है सोने की शुद्धता और कीमत

अगले साल से 18 कैरेट का सोना 22 कैरेट का बताकर ग्राहकों को ठगने वाले बच नहीं पाएंगे। मोदी सरकार सोने के खरीददारों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। 15 जनवरी 2021 से सिर्फ...

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 15 Jan 2020 09:28 AM
share Share
Follow Us on
सोना खरीदने से पहले जान लें क्या होता है हॉलमार्क, कैसे तय होती है सोने की शुद्धता और कीमत

अगले साल से 18 कैरेट का सोना 22 कैरेट का बताकर ग्राहकों को ठगने वाले बच नहीं पाएंगे। मोदी सरकार सोने के खरीददारों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। 15 जनवरी 2021 से सिर्फ हॉलमार्क वाले आभूषण और कलाकृतियां ही बिक पाएंगी। इसका उल्लंधन करने वालों को भारी जुर्माना हो सकता है और जेल भी जाना पड़ सकता है। बता दें  22 कैरेट सोना 91. 6 फीसदी शुद्ध होता है, लेकिन कई थोड़े मुनाफे के लिए 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट बताकर बेचते हैं। आइए जानें सोना खरीदने से पहले क्या-क्या जानना जरूरी है...

पहले पता कर लें सोने का रेट

अगर आप सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो खरीदारी या बिकवाली से पहले सोने का रेट जरूर पता कर लें। कोई भी व्यक्ति IBJA यानी इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट https://ibjarates.com/ पर जाकर स्पॉट का रेट पता कर सकता है। बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में 3 फीसदी का जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। यहां बताना जरूरी है कि पहले से भाव का पता होने पर ज्वैलर से आप अच्छा दाम हासिल कर सकते हैं।

असली सोना 24 कैरेट का ही होता है, लेकिन इसके अभूषण नहीं बनते, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। 

ज्वैलरी ही खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें

ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखिए कि हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही लें। दोबारा बेचते समय बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का सही दाम का मिलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वैलरी ही खरीदें।

हॉलमार्क शुद्धता
375 37.5 % शुद्ध सोना
585 58.5 % शुद्ध सोना
750 75.0 % शुद्ध सोना
916 91.6 % शुद्ध सोना
990 99.0 % शुद्ध सोना
999 99.9 % शुद्ध सोना

सामान्तय: ज्वैलर 22 कैरेट यानी 91.6 फीसदी शुद्धता वाली गोल्ड ज्वैलरी की बिक्री करता है। 22 कैरेट वाली ज्वैलरी पर 915 हॉलमार्क का चिह्न अंकित रहता है। 18 कैरेट की ज्वैलरी का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।

सोना शुद्धता
24 कैरेट 99.9
23 कैरेट 95.8
22 कैरेट 91.6
21 कैरेट 87.5
18 कैरेट 75
17 कैरेट 70.8
14 कैरेट 58.5
9 कैरेट 37.5

कैसे तय कर सकते हैं अपने सोने की कीमत 

  • 1 कैरेट गोल्ड का मतलब होता है 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)x100= 91.66 यानी आपके आभूषण में इस्तेमाल सोने की शुद्धता 91.66 फीसदी। 
  •  24 कैरेट सोने का रेट टीवी पर 40000 है और बाजार में इसे खरीदने जाते हैं तो 22 कैरेट सोने का दाम (40000/24)x22=36,666.66 रुपए होगा। जबकि ज्वैलर आपको 22 कैरेट सोना 40000 में ही देगा। यानी आप 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोने के दाम पर खरीद रहे हैं। 
  • ऐसे ही 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी तय होगी। (40000/24)x18=30,000 जबकि ये ही सोना ऑफर के साथ देकर ज्वैलर आपको छलते हैं। 

नोटः यदि आप इस कैल्कुलेशन के हिसाब से सोना खरीदेंगे तो बाजार में कभी धोखा नहीं खाएंगे।

गहने खरीदें तो बिल जरूर लें 

अगर आप सोने या चांदी की ज्वैलरी (Gold Jewellery) खरीद रहे हैं तो ज्वैलर से उसका पक्का बिल जरूर मांगे। इस बिल में आपकी सोने की शुद्धता और रेट आदि की जानकारी दी रहती है। अगर आपके पास बिल है तो सोना-चांदी वापस बेचते समय मोलभाव कर सकते हैं। अगर बिल नहीं रहता है तो ज्वैलर आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीद सकता है, यानी आपको नुकसान हो सकता है।

बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें