ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Businesswaiting period of one month on Maruti hyundai and ford cars

खरीदने जा रहे हैं मारुति, Hyundai, Ford की ये कारें, तो करना होगा एक महीना इंतजार

अगर आप मई महीने में मारुति (Maruti Suzuki),  हुंडई (Hyundai) या फोर्ड (Ford) की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हो सकता है आपको अपनी पसंदीदा कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़े।...

खरीदने जा रहे हैं मारुति, Hyundai, Ford की ये कारें, तो करना होगा एक महीना इंतजार
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्लीMon, 13 May 2019 02:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अगर आप मई महीने में मारुति (Maruti Suzuki),  हुंडई (Hyundai) या फोर्ड (Ford) की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हो सकता है आपको अपनी पसंदीदा कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़े। cardekho.com के मुताबिक मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift), हुंडई ग्रैंड आई10 (Hyundai Grand i10), फोर्ड फीगो (Ford Figo) पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। 

मारुति स्विफ्ट: स्विफ्ट भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज हैचबैक है। स्विफ्ट पर नई दिल्ली, मुंबई, इंदौर, नोएडा, गाज़ियाबाद और कोलकाता सहीत अधिकांश शहरों में 4 सप्ताह और कोयंबटूर, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और लखनऊ में 1 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यदि आप चंडीगढ़, या जयपुर से है तो आपको स्विफ्ट के लिए महज़ 7 दिनों का इंतज़ार करना होगा। वहीं सूरत और अहमदाबाद में स्विफ्ट बिना किसी वेटिंग पीरियड के उपलब्ध है। 

फोर्ड फीगो और फ्रीस्टाइल: पुणे, कोलकाता और पटना को छोड़ कर अन्य सभी शहरों में दोनों कारों पर लगभग एक जैसा वेटिंग पीरियड चल रहा है। दिल्ली, फरीदाबाद, लखनऊ, गुरुग्राम और इंदौर के लोग यदि दोनों में से कोई कार खरीदना चाहते है, तो उन्हें बिना किसी वेटिंग पीरियड के कार की डिलीवरी मिल जाएगी। वहीं, गाज़ियाबाद, मुंबई और नोएडा के लोगो को इनके लिए 1 महीने तक का इंतज़ार करना होगा। 

हुंडई ग्रैंड आई10: सूची के अधिकांश शहरों में ग्रैंड आई10 बिना किसी वेटिंग के आसानी से उपलब्ध है, इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, गाजियाबाद, पटना, कोयम्बटूर और इंदौर शामिल हैं। चंडीगढ़ के लोगों को हुंडई की इस कार के लिए 1 महीने तक का इंतज़ार करना पड़ सकता है। जबकि बाकी शहरों में ग्रैंड आई10 गाड़ी पर एक से तीन सप्ताह का वेटिंग टाइम चल रहा है। 

शहर 

 मारुति सुजुकी स्विफ्ट 

 फोर्ड फिगो 

 फोर्ड फ्रीस्टाइल 

 हुंडई ग्रैंड आई10 

नई दिल्ली

4 सप्ताह

0

0

0

बेंगलुरु

1 महीना

45 दिन

45 दिन

0

मुंबई 

4 सप्ताह

1 महीना

1 महीना

7 दिन

हैदराबाद 

1 महीना

15 दिन

15 दिन

0

पुणे 

45 दिन

1 महीना

45 दिन

0

चेन्नई 

1 महीना

15 दिन

15 दिन

1 सप्ताह

जयपुर 

1 सप्ताह

10 दिन

10 दिन

0

अहमदाबाद 

0

15 दिन

15 दिन

20 दिन

गुरुग्राम 

4 सप्ताह

0

0

1 सप्ताह

लखनऊ 

1 महीना

0

0

0

कोलकाता 

4 सप्ताह

20 दिन

15 दिन

0

ठाणे 

4 सप्ताह

1 महीना

1 महीना

7 दिन

सूरत 

0

15 दिन

15 दिन

20 दिन

गाज़ियाबाद 

4 सप्ताह

1 महीना

1 महीना

0

चंडीगढ़ 

7 दिन

2 सप्ताह

2 सप्ताह

1 महीना

पटना 

15 दिन

15 दिन

1 महीना

0

कोयंबटूर

1 महीना

15 दिन

15 दिन

0

फरीदाबाद 

4 सप्ताह

0

0

15 दिन

इंदौर 

4 सप्ताह

0

0

0

नोएडा

4 सप्ताह

1 महीना

1 महीना

1 सप्ताह

 

नोट - लिस्ट में बताई गई वेटिंग पीरियड औसत टाइम पीरियड दिया गया है। हो सकता है कि वर्जन, इंजन या कलर के हिसाब से यह वेटिंग पीरियड अलग-अलग हो सकता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें