अमेरिका ने चीन की टेक्नॉलजी कंपनी हुवावेई पर लगाए नए प्रतिबंध, और खराब हो सकता है दोनों देशों का रिश्ता

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, बोस्टन
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अमेरिका सरकार ने चीन की टेक्नॉलजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हुवावेई पर कुछ नए प्रतिबंध लगाए हैं
  • इसके तहत हुवावेई की अमेरिकी टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करने की क्षमता पर अंकुश लगाया गया है
अमेरिका ने चीन की टेक्नॉलजी कंपनी हुवावेई पर लगाए नए प्रतिबंध, और खराब हो सकता है दोनों देशों का रिश्ता

अमेरिका सरकार ने चीन की टेक्नॉलजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हुवावेई पर कुछ नए प्रतिबंध लगाए हैं। इसके तहत हुवावेई की अमेरिकी टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करने की क्षमता पर अंकुश लगाया गया है। इससे उद्योग विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका-चीन विवाद और बढ़ सकता है। 
    
अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने शुक्रवार को कहा कि हुवावेई पर विदेशों में सेमीकंडक्टर के डिजाइन और उत्पादन के लिए अमेरिकी टेक्नॉलजी के इस्तेमाल को लेकर पूर्व में प्रतिबंध लगाए गए थे। अमेरिका चाहता है कि हुवावई पूर्व में लगाए गए अंकुशों से बच नहीं पाए। 

रॉस ने 'फॉक्स बिजनेस से कहा कि एक काफी उच्चस्तर की तकनीकी खामी है जिसके जरिये हुवावेई अमेरिकी टेक्नॉलजी को प्रभावित करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि हम कभी नहीं चाहते थे कि इस तरह की खामी रहे। 

हुवावेई टेक्नोलॉजीज चीन का पहला वैश्विक टेक्नॉलजी ब्रांड है और यह कंपनी नेटवर्क उपकरण और स्मार्टफोन बनाती है। हुवावेई अमेरिका-चीन विवाद का प्रमुख मुद्दा है। अमेरिकी अधिकारी कहते रहे हैं कि हुवावई सुरक्षा के लिए खतरा है। 

हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों को नकारा है। वहीं चीन का कहना है कि अमेरिका सुरक्षा चेतावनी का दुरुपयोग कर अमेरिकी टेक्नॉलजी कंपनियों लिए चुनौती बन रही हुवावेई को नुकसान पहुंचाना चाहता है। 

नए नियमों के तहत विदेशी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को हुवावेई द्वारा डिजाइन सेमीकंडक्टर जिनका निर्माण अमेरिकी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर किया गया है, को चीन की कंपनी को भेजने के लिए अमेरिकी लाइसेंस हासिल करना होगा। 

चीन ने अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दुनिया के सेमीकंडक्टर संयंत्रों में इस्तेमाल होने वाले चिप डिजाइन और विनिर्माण उपकरण ज्यादातर अमेरिका में बनते हैं। ऐसे में नए नए उन विदेशी उत्पादकों को प्रभावित करेंगे जो हुवावेई को बिक्री करते हैं।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,