TCS, Infosys, HCLTech जैसी दिग्गज IT कंपनियों की हायरिंग में 78% तक की गिरावट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्य बातें

  • Job Crisis in IT: आईटी सेवाओं की मांग में गिरावट से टीसीएस, इन्फोसिस और एचसीएल टेक जैसी कंपनियों में नियुक्तियों में गिरावट आई है
  • इतना ही नहीं, फ्रेशर्स की ऑनबोर्डिंग में भी देरी हुई है

TCS, Infosys, HCLTech जैसी दिग्गज IT कंपनियों की हायरिंग में 78% तक की गिरावट

आईटी सेवाओं की मांग में गिरावट से टीसीएस (TCS), इन्फोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक (HCL Tech) जैसी कंपनियों में नियुक्तियों में गिरावट आई है। इतना ही नहीं, फ्रेशर्स की ऑनबोर्डिंग में भी देरी हुई है और अधिकांश भारतीय आईटी कंपनियों में बेंच के आकार में वृद्धि हुई है।

अप्रैल प्रमुख भारतीय आईटी दिग्गज Tata Consultancy Services (TCS), Infosys, HCLTech में से अधिकांश कंपनियों के रिजल्ट अपेक्षानुरूप नहीं रहे। यह कठिन आर्थिक संकट के बीच आईटी उद्योग के सामने आने वाली कठिनाइयों को उजागर करती है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में अधिकांश आईटी कंपनियों में भर्तियों में गिरावट है ।

टीसीएस ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 22,600 लोगों को नौकरी दी। जबकि, टाटा की इस कंपनी ने वित्तीय वर्ष 22 में 1,03,000 से अधिक लोगों को जोड़ा था। टीसीएस में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 23 में भर्ती में 78 फीसद की भारी गिरावट देखी गई।

यह भी पढ़ें: TCS के एंप्लॉयीज के लिए खुशखबरी, 15% तक बढ़ेगी टॉप परफॉर्मर्स की सैलरी

इसी तरह इन्फोसिस ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 29,219 लोगों को जोड़ा, जबकि 2021-22 में इसने 54,396 लोगों को जोड़ा था। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में हायरिंग में 46 फीसद से ज्यादा की गिरावट आई है। HCLTech में हायरिंग 57 फीसद से ज्यादा घट गई। आईटी कंपनी ने वित्त वर्ष 23 के दौरान कुल 17,067 कर्मचारियों को काम पर रखा था, जो कि पिछले वित्त वर्ष, 22 में भर्ती किए गए 39,900 लोगों की तुलना में काफी कम है।

प्रबंधन और उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि वित्त वर्ष 24 में भर्ती भी कम रहने की आशंका है। एचसीएलटेक के चीफ पीपल ऑफिसर राम सुंदरराजन ने चौथी तिमाही के अर्निंग कॉल में कहा कि अगली कुछ तिमाहियों में हायरिंग मॉडरेट रहेगी।

इन्फोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी नीलांजन रॉय ने कहा, 'फ्रेशर्स की उपलब्धता के लिहाज से हमारे पास अगली कुछ तिमाहियों के लिए गुंजाइश है। हमारे पास 24 के लिए कोई विशिष्ट संख्या नहीं है। टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी एनएलबी सर्विसेज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 24 में हायरिंग में 20-25 फीसद की गिरावट आएगी।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़भारत की दिग्गज IT कंपनियों की हायरिंग में 78% तक की गिरावट