Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़top 10 rich of India Mukesh Ambani richest Radhakishan Damani Shiv Nadar Uday Kotak Gautam Adani Lakshmi Mittal Sunil Mittal Cyrus Poonawalla Kumar Birla Benu Gopal Bangur

ये हैं भारत के टॉप 10 रईस, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी का विश्व में 14वां स्थान

कंपनी रिटेल चेन चलाने वाली D-Mart  के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी शि‍व नाडर, गौतम अडानी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनके ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के...

ये हैं भारत के टॉप 10 रईस, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी का विश्व में 14वां स्थान
Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 Feb 2020 03:10 PM
हमें फॉलो करें

कंपनी रिटेल चेन चलाने वाली D-Mart  के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी शि‍व नाडर, गौतम अडानी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनके ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी हैं। दमानी का नेटवर्थ करीब 17.5 अरब डॉलर (करीब 1,25,000 करोड़ रुपये) हो गया है, जबकि मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 57.4 अरब डॉलर है। दमानी शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक भी हैं।  आइए जानें भारत के टॉप 10 अमीरों के बारे में..

मुकेश अंबानी टॉप पर

फोर्ब्स के मुताबिक मुकेश अंबानी इस समय दुनिया के 14वें और भारत के अमीरों में पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 57.4 अरब डॉलर है। ग्लोबल मीडिया लिस्ट में 500 सबसे महत्वपूर्ण लोगों की वेराइटी मैगजीन्स की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सहित दस भारतीयों को जगह मिली थी। इन दस लोगों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, आमिर खान, बॉलीवुड प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर, रोनी स्क्रूला, और सिद्धार्थ रॉय कपूर शामिल हैं।

भारत में रैंकिंग    विश्व रैंकिंग नाम  नेटवर्थ   आयु   बिजनेस
1 14    मुकेश अंबानी  57.3 अरब डॉलर    63    
 
पेट्रोकेमिकल्स, तेल और गैस
2 69     राधाकृष्ण दमानी एंड फैमिली     17.5 अरब डॉलर    65     निवेश और रिटेल
3 84     शिव नडार     16.4 अरब डॉलर     75     साफ्टवेयर
4  98     उदय कोटक     15.0 अरब डॉलर     61     बैंकिंग
5 112        
 
गौतम अडाणी     13.9 अरब डॉलर   58  कमोडिटी और बंदरगाह
6 134        Lakshmi Mittal     12.1 अरब डॉलर  70    स्टील
7 142     सुनील मित्तल एंड फैमिली     11.8 अरब डॉलर     63     टेलीकॉम
8 177     साइरस पूनावाला    9.8 अरब डॉलर     79     वैक्सीन
9     179     कुमार बिड़ला     9.8 अरब डॉलर     53     कमोडिटी
10 235      बेणु गोपाल 7.8 अरब डॉलर    89  सीमेंट

   स्रोत: फोर्ब्स
दूसरे सबसे अमीर D-Mart के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी

D-Mart रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी भारत के दूसरे सबसे अमीर हैं। दमानी का नेटवर्थ करीब 17.5 अरब डॉलर (करीब 1,25,000 करोड़ रुपये) हो गया है। शनिवार को दमानी का नेटवर्थ 17.8 डॉलर तक पहुंच गया था। इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में  एवेन्यू सुपरमार्केट के मुनाफे में 53.3 फीसदी की जबरदस्त बढ़त हुई है।

 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें