शेयर बाजार की रफ्तार को कंपनियों की तिमाही नतीजे देंगे दिशा, जानें क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट्स

Jul 23, 2023 11:42 am ISTTarun Pratap Singh न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
share

ब्याज दर पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Fed Reserve) के निर्णय तथा भारतीय कंपनियों के जून तिमाही के नतीजों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। 

शेयर बाजार की रफ्तार को कंपनियों की तिमाही नतीजे देंगे दिशा, जानें क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट्स

Stock Market News: ब्याज दर पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के निर्णय तथा भारतीय कंपनियों के जून तिमाही के नतीजों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों का कहना है कि मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से सप्ताह के दौरान बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। 

इसके अलावा वैश्विक बाजारों के रुझान और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगी। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ''26 जुलाई को अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दर पर अपने निर्णय की घोषणा करेगा। संभावना जताई जा रही है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में चौथाई प्रतिशत की और वृद्धि कर सकता है। इस घोषणा के दौरान बाजार भागीदारों की निगाह फेडरल रिजर्व की टिप्पणी पर भी रहेगी। इसके अलावा 28 जुलाई को बैंक ऑफ जापान भी अपने नीतिगत फैसले की घोषणा करेगा।'' 

मीणा ने बताया कि सप्ताह के दौरान टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बीपीसीएल और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियां अपने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। कंपनी का तिमाही लाभ 11 प्रतिशत घटा है। ऐसे में सोमवार को सभी की निगाह रिलायंस के शेयर पर रहेगी। 

मीणा ने कहा कि जुलाई के लिए वायदा एवं विकल्प खंड में बृहस्पतिवार को निपटान की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। इसके अलावा बाजार भागीदारों की नजर संसद के मौजूदा मानसून सत्र पर भी रहेगी। उन्होंने कहा, ''विदेशी संस्थागत निवेशक पिछले तीन माह से भारतीय बाजार में जमकर निवेश कर रहे हैं।'' विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा ब्रेंट कच्चे तेल के दाम भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण होंगे। 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''निवेशकों की निगाह एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक पर रहेगी। बैठक में ब्याज दर में 25 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा निवेशक भविष्य में ब्याज दर को लेकर रुख के लिए एफओएमसी की टिप्पणियों पर भी नजर रखेंगे।'' 

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ''बाजार कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों, वैश्विक बाजारों के रुख, कच्चे तेल के दाम तथा घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों से दिशा लेगा।'' नंदा ने कहा, ''सप्ताह के दौरान कंपनियों के तिमाही नतीजों पर बाजार भागीदारों की विशेष नजर रहेगी। सप्ताह के दौरान केनरा बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, बीपीसीएल, टेक महिंद्रा और नेस्ले जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा होनी है।''

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.36 अंक या 0.94 प्रतिशत के लाभ में रहा। 20 जुलाई यानी बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 67,619.17 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। 

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,