Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़The biggest fall of the year in the stock market Sensex reaches 50062

शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट, 50000 के नीचे आया सेंसेक्स

2:14 बजे: सेंसेक्स में  1046.98 अंक या 2.06% फीसद की अब तक गिरावट हो चुकी है। सेंसेक्स अब 49,861.20 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी में 270 अंक लढ़ककर 14711 पर आ चुका है। बाजार लगातार...

शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट, 50000 के नीचे आया सेंसेक्स
Drigraj Madheshia एजेंसी, नई दिल्लीMon, 22 Feb 2021 02:20 PM
हमें फॉलो करें

2:14 बजे: सेंसेक्स में  1046.98 अंक या 2.06% फीसद की अब तक गिरावट हो चुकी है। सेंसेक्स अब 49,861.20 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी में 270 अंक लढ़ककर 14711 पर आ चुका है। बाजार लगातार पांचवें दिन टूटा है। बाजार में लगातार पांचवे दिन मुनाफावसूली हावी है।  PSU BANK और ऑटो शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिल रही है।

आज हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स दोपहर तक 800 से ज्यादा अंक टूट चुका था। यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं निफ्टी में 191.00 अंकों की गिरावट थी। बता दें बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरे हैं। निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में गिरावट है। वहीं  सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले सुबह बाजार मामूली तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 15 अंकों की तेजी के साथ 50905 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 17 अंकों की बढ़त के साथ 14,999 के स्तर पर खुला।

पिछले तीन महीने ऐसी रही बाजार की चाल

  • 14 दिसंबर को सेंसेक्स 46284.7 पर खुला, वहीं  21 दिसंबर को सेंसेक्स 47055.69 के स्तर पर पहुंच गया। 
  • 30 दिसंबर को सेंसेक्स 47,807.85 अंक तक चला गया था। इसके बाद नए साल में 48 हजार का स्तर पार करते हुए सेंसेक्स बुधवार 6 दिसंबर को 48616.66 के नए शिखर पर खुला था। 
  • 8 दिसंबर को सेंसेक्स  48797.97 के नए शिखर को छू लिया। जबकि 11 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स एक नए शिखर 49260.21  अंक पर पहुंच गया। 
  • वहीं 12 जनवरी को  49569.14 का आंकड़ा छुआ और अब 13 जनवरी को सेंसेक्स एक नए शिखर पर था
  • 21 जनवरी को सेंसेक्स ने एक और इतिहास रचते हुए  50,184.01 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।
  • 5 फरवरी को सेंसेक्स 51073का नया शिखर छूआ। 
  • 8 फरवरी को सेंसेक्स एक नए शिखर  51409.36 पर पहुंचा।
  • 9 फरवरी को 51835.86 को छुआ
  • 16 फरवरी को  52516.76 पर पहुंचा

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें