टाटा ग्रुप की इस कंपनी का आ रहा है IPO, कमाई का मिलेगा मौका!
टाटा प्ले पहली कंपनी है जिसने आईपीओ के लिए कॉन्फिडेंशियल डॉक्यूमेंट जमा किया है। हाल ही में सेबी ने इस विकल्प की शुरुआत की है। अब तक आईपीओ के लिए सीधा डीआरएचपी जमा कराया जाता था।

शेयर बाजार (Share Market) के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा प्ले (पहले इसे टाटा स्काई के नाम से जानते थे) का आईपीओ (IPO) बहुत जल्द आ सकता है। कंपनी ने 29 नवंबर को सेबी (Sebi) को प्री-फाइलिंग डॉक्यूमेंट जमा किया है, जो कॉन्फिडेंशियल है।
आपको बता दें कि टाटा प्ले पहली कंपनी है जिसने आईपीओ के लिए कॉन्फिडेंशियल डॉक्यूमेंट जमा किया है। हाल ही में सेबी ने इस विकल्प की शुरुआत की है। अब तक आईपीओ के लिए सीधा ड्राफ्ट रेडहेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कराया जाता था।
ये उन कंपनियों के लिए है जो प्राइमरी मार्केट यानी आईपीओ के जरिए पैसा जुटाना चाह रही हैं। सेबी की इस सुविधा के जरिए कंपनियां आईपीओ के लिए रजिस्ट्रेशन स्टेटमेंट जमा करवा सकती हैं। इससे उनकी जानकारी को पब्लिक के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
जब कंपनी को लगेगा कि आईपीओ की जानकारी पब्लिक से साझा करनी चाहिए तब वह अपडेटेड DRHP फाइल करेगी। इसी के बाद आईपीओ की जानकारी सामान्य लोगों से साझा हो पाएगी। सेबी की यह नई सुविधा जानकारी साझा करने के मामले में कंपनियों को लचीला रुख बनाने में मदद करेगी।
2500 करोड़ रुपये का हो सकता है IPO
टाटा ग्रुप का यह डायरेक्ट-टू-होम प्लेटफॉर्म मार्केट से 2000 से 2500 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की योजना में है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा प्ले ने पहले ही 5 बैंक - कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ अमेरिका, सिटी बैंक, मोर्गन स्टेनली और आईआईएफएल को प्रस्तावित आईपीओ के लिए अनिवार्य कर दिया है।
2004 की शुरुआत में टाटा स्काई में टाटा संस और नेटवर्क डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन की हिस्सेदारी 80:20 के हिसाब से थी। नेटवर्क डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन पर मालिकाना हक Rupert Murdoch’s 21 Century Fox का था। जिसे 2019 में वाल्ट डिज्नी ने 2019 ने खरीद लिया।
इसके अलावा वाल्ट डिज्नी ने 9.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी टाटा स्काई (टाटा प्ले) में टीएस इंवेस्टमेंट लिमिटेड के जरिया खरीदा था। बता दें, कंपनी में टाटा संस की हिस्सेदारी 41.49 प्रतिशत है।