Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Swiggy FY22 result losses double revenue breaches 5700 cr rs mark layoffs likely detail here - Business News India

Swiggy की बढ़ी मुश्किल, डबल हुआ कंपनी का घाटा, खर्च भी बढ़ा

आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2020 में कंपनी को 3920 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस लिहाज से देखें तो वित्त वर्ष 2021 में घाटा कम तो हुआ लेकिन एक बार फिर वित्त वर्ष 2022 में पहले जैसी स्थिति आ गई है। 

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 Jan 2023 08:54 PM
हमें फॉलो करें

वित्त वर्ष 2022 में फूडटेक की दिग्गज Swiggy की पैरेंट कंपनी बंडल टेक्नोलॉजीज के घाटे में बढ़ोतरी हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021 में 1616 करोड़ रुपये का घाटा था, जो अब बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 3628 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2020 में कंपनी को 3920 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस लिहाज से देखें तो वित्त वर्ष 2021 में घाटा कम तो हुआ लेकिन एक बार फिर वित्त वर्ष 2022 में पहले जैसी स्थिति आ गई है। 

खर्च भी बढ़ा: वित्त वर्ष 2022 में बंडल टेक्नोलॉजीज का खर्च बढ़ा है। साल के दौरान बंडल टेक्नोलॉजीज का खर्च 4292 करोड़ रुपये से बढ़कर 9748 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पहले वित्त वर्ष 2020 में कंपनी का खर्च भी 7648 करोड़ रुपये से घटकर 4292 करोड़ रुपये रह गया था। 

हालांकि, घाटे के बावजूद कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के दौरान अपने राजस्व में दो गुना वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक स्विगी की शुद्ध बिक्री वित्त वर्ष 21 में 2546 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 5704 करोड़ रुपये हो गई।

छंटनी की आई थी खबर: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो Swiggy जनवरी से 250 से अधिक कर्मचारियों या अपने कर्मचारियों के 5 प्रतिशत तक की छंटनी कर सकता है। हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था कि स्विगी में कोई छंटनी नहीं हुई है। 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें