सुकन्या के पूरे हुए 7 साल, बिटिया की शादी के लिए यूं करें 20 लाख रुपए का इंतजाम
केंद्र सरकार ने बेटियों की वित्तीय सुरक्षा के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के 7 साल पूरे हो गए हैं। योजना के तहत निवेश कर बेटी की भविष्य के लिए एक मोटी रकम जुटा सकते हैं। आज हम...

इस खबर को सुनें
केंद्र सरकार ने बेटियों की वित्तीय सुरक्षा के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के 7 साल पूरे हो गए हैं। योजना के तहत निवेश कर बेटी की भविष्य के लिए एक मोटी रकम जुटा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे बेटी के लिए 20 लाख रुपए का इंतजाम कर सकते हैं।
कैसे होगा इंतजाम: अगर आपकी बिटिया है और उसकी उम्र 3 साल है तो सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके लिए सालाना निवेश 48000 रुपए करना होगा। मासिक आधार पर देखें तो 4 हजार रुपए निवेश करना होगा। अकाउंट के मैच्योरिटी का साल 2042 होगा। मैच्योरिटी के समय कुल रकम 20 लाख रुपए से ज्यादा मिलेगी। इसमें निवेश की रकम 7 लाख 20 हजार रुपए शामिल है। इसके अलावा कुल ब्याज 13 लाख रुपए के करीब मिलेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के आज 7 साल पूरे हो रहे हैं। इसके जरिए हमारे देश की बेटियों की आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित हो रही है।#BetiBachaoBetiPadhao pic.twitter.com/wzo6Unpq01
— MyGovHindi (@MyGovHindi) January 22, 2022
आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि खाता 10 वर्ष या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता द्वारा खोला जा सकता है। योजना के तहत, आप न्यूनतम राशि 250 रुपये और अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि में एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। अगर दो बेटियां हैं तो दोनों के नाम अलग-अलग खाते खोलने होंगे। आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि पर 7.6 फीसदी ब्याज है। ये एक टैक्स सेविंग स्कीम है।
2 करोड़ से ज्यादा अकाउंट: सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर, 2021 तक डाक विभाग द्वारा 2.26 करोड़ सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। देश में कुल सुकन्या समृद्धि खातों का 86% केवल डाकघरों के माध्यम से खोले गए। इस योजना के तहत पोस्ट ऑफिस में 80,509.29 करोड़ रुपए जमा हैं।