बड़े काम की है सुकन्या समृद्धि योजना, जानें SBI में कैसे खोल सकेंगे अकाउंट; चेक करें सभी डीटेल्स 

लाइव मिंट, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अगर आप बिटिया की पढ़ाई और शादी को लेकर परेशान हैं तो अब इस चिंता से मुक्त हो सकते हैं
  • सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके आप अपनी बिटिया का भविष्य सुनहरा बना सकते हैं
  • आइए जानते हैं कि इस योजना को..
बड़े काम की है सुकन्या समृद्धि योजना, जानें SBI में कैसे खोल सकेंगे अकाउंट; चेक करें सभी डीटेल्स 

अगर आप बिटिया की पढ़ाई और शादी को लेकर परेशान हैं तो अब इस चिंता से मुक्त हो सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके आप अपनी बिटिया का भविष्य सुनहरा बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस योजना को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैसे खोल सकेंगे साथ ही इसके फायदे क्या-क्या हैं- 

कौन-कौन से डाॅक्यूमेंट की होगी जरूरत? 

1- सुकन्या समृद्धि योजना का फाॅर्म
2- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र 
3- माता-पिता या अभिभावक का एड्रेस प्रूफ 
4- माता पिता या अभिभावक का एक आइडी प्रूफ 

कैसे खुलेगा अकाउंट 

1- पूरी सावधानी का साथ फाॅर्म में मांगी सभी जानकारी दें। 
2- जरूरी डाॅक्यूमेंट और फोटोग्राफ लगाएं। 
3- अपनी पहली किश्त जमा करें। 

कितने रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश? 

सुकन्या समृद्धि योजना में माता-पिता या कानूनी अभिभावक 250 रुपये के न्यूनतम किश्त के साथ इस योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा से ज्यादा 1.50 लाख रुपये ही जमा किया जा सकता है। 

सुकन्या समृद्धि खाता योजना बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करती है। इस योजना ने उन्हें उचित शिक्षा, शादी के खर्च और उनके भविष्य को सुरक्षित करने में मदद की है। सुकन्या समृद्धि में एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। अगर दो बेटियां हैं तो दोनों के नाम अलग-अलग खाते खोलने होंगे। सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज है। 

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,