Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Stock market opened with decline Sensex Nifty at red mark today live updates

शेयर बाजार पर भारी पड़ रही मुनाफावसूली , सेंसेक्स को 700 और निफ्टी को 200 से ज्यादा अंकों का झटका

3:15 बजे: शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी है। मुनाफरवसूली के कारण सेंसेक्स 745.95 अंक यानी 1.50% लुढ़क कर 48,878.81 के स्तर पर आ गया है। वहीं निफ्टी भी 217.85 अंकों का झटका अब तक झेल चुका है और वह...

शेयर बाजार पर भारी पड़ रही मुनाफावसूली , सेंसेक्स को 700 और निफ्टी को 200 से ज्यादा अंकों का झटका
Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 22 Jan 2021 03:18 PM
हमें फॉलो करें

3:15 बजे: शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी है। मुनाफरवसूली के कारण सेंसेक्स 745.95 अंक यानी 1.50% लुढ़क कर 48,878.81 के स्तर पर आ गया है। वहीं निफ्टी भी 217.85 अंकों का झटका अब तक झेल चुका है और वह 14,372.50 के स्तर पर है।

3:01 बजे: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी 14,441 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी 900 अंक गिरा है। 21 दिसंबर के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट आई है। अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो फाइनेंसशियल सर्विसेज, फार्मा, रियल्टी,  मीडिया, मेटल, प्राइवेट बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक में बडी़ गिरावट देखी जा रही है।

1:25 बजे: शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी हैं। सेंसेक्स 556.66 अंक या 1.12% की गिरावट के साथ 49,068.10 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी भी 159.60 अंकों के नुकसान के साथ 14,430.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में बजाज ऑटो, हिंदुस्तान लीवर, टीसीएस, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस और बजाज फिनसर्व को छोड़ भारती एयरटेल, ओएनजीसी, नेस्ले, टाइटन, अल्ट्राटेक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एचसीएलटेक, पावरग्रिड जैसे स्टाक लाल निशान पर हैं।

शेयर बाजार की आज शुरुआत कमजोर रही। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार को 29.81अंकों की मामूली गिरावट के साथ 49,594.95 के स्तर पर खुला। वहीं नेशन स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी आज कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। निफ्टी आज गिरावट के साथ 14,583. के स्तर पर खुला।

sensex

शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 152.69 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 49,472.07 अंक पर रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 54.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,590.35 अंक पर रहा।सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा गिरावट में रहीं। इनके विपरीत बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त में रहे।

गुरुवार का हाल

अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के सत्ता संभालने से वैश्विक बाजार में आई तेजी और अनुकूल बजट की उम्मीद में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को पहली बार 50 हजार के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया। कोरोना संकट के बाद मार्च में 25,638 अंक के निचले स्तर से सेंसेक्स सिर्फ 10 महीने में दोगुना हो गया है। निवेशकों को 10 महीने में 100 फीसदी का रिटर्न मिला है। गौरतलब है कि देश में कोरोना महामारी के मामले आने के बाद बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। 24 मार्च को सेंसेक्स टूटकर 26 हजार के निचले स्तर पर आ गया था। बाजार में निवेशकों के लाखों करोड़ डूब गए थे।

रसातल से 50 हजारी तक ऐसे पहुंचा सेंसेक्स

मालूम हो कि मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। वहीं पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ था। 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा था, जबकि 18 नवंबर को 44180 और चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया। नौ दिसंबर को सेंसेक्स पहली बार 46000 के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ। 14 दिसंबर को सेंसेक्स 46284.7 पर खुला। वहीं  21 दिसंबर को सेंसेक्स 47055.69 के स्तर पर पहुंच गया। अब 30 दिसंबर को सेंसेक्स अब तक के सर्वोच्च स्तर 47,807.85 अंक तक चला गया था।

इसके बाद नए साल में 48 हजार का स्तर पार करते हुए सेंसेक्स बुधवार 6 दिसंबर को 48616.66 के नए शिखर पर खुला था। 8 दिसंबर को सेंसेक्स  48797.97 के नए शिखर को छू लिया। जबकि 11 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स एक नए शिखर 49260.21  अंक पर पहुंच गया। वहीं 12 जनवरी को  49569.14 का आंकड़ा छुआ और अब 13 जनवरी को सेंसेक्स एक नए शिखर पर था और आज यानी 21 जनवरी को सेंसेक्स ने एक और इतिहास रचते हुए  50,184.01 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें