Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़stock market live updates today bse and nse falls investors in losses
सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, 4 दिन की गिरावट के बाद लगी लगाम

सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, 4 दिन की गिरावट के बाद लगी लगाम

संक्षेप:

4 कारोबारी दिन की गिरावट के बाद मामूली तेजी देखने को मिली है। बीएसई (BSE) सेंसेक्स 14.54 अंक की मामूली बढ़त के साथ 66,023.69 अंक पर बंद, एनएसई निफ्टी 19,674.55 अंक पर लगभग स्थिर रहा।

Sep 25, 2023 04:36 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Stock Market: सेंसेक्स में 4 कारोबारी दिन की गिरावट के बाद मामूली तेजी देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स 14.54 अंक की मामूली बढ़त के साथ 66,023.69 अंक पर बंद, एनएसई निफ्टी 19,674.55 अंक पर लगभग स्थिर रहा। बीएसई में सबसे अधिक 4.64 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुआ था। दूसरी तरफ विप्रो, टीसीएस, टाटा मोटर्स के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह का हाल

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स आज सुबह मामूली बढ़त के साथ 66082.99 पर ओपन हुआ था। लेकिन कुछ ही देर बाद बीएसई में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 86 अंक से अधिक लुढ़क गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी निफ्टी 19,678.30 पर ओपन होने के बाद 19637.35 पर लुढ़क कर आ गया था। बता दें, पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,829.48 अंक या 2.69 प्रतिशत के नुकसान में रहा, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 518.1 अंक या 2.56 प्रतिशत टूटा। 

क्या है एक्सपर्ट की राय? 

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ''इस सप्ताह सितंबर माह के वायदा और विकल्प (एफएंडओ) अनुबंधों का निपटान है। इससे बाजार में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।'' कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अमोल अठावले ने कहा, ''कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, डॉलर सूचकांक की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है।''

उन्होंने कहा, ''इसके अलावा वैश्विक और घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़े, वैश्विक बाजारों का रुझान, कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, एफआईआई और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की गतिविधियां भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी।'' मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ''इस सप्ताह बाजार अमेरिका और ब्रिटेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और यूरो क्षेत्र के मुद्रास्फीति के आंकड़ों से भी दिशा लेगा।'' 

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।