Share Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1456 अंक लुढ़का

Tarun Pratap Singh लाइव मिंट, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Share Market Update: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है
  • सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स में 1436.30 अंक या 2.65% की गिरावट के साथ 52,866.6 पर ट्रेड कर रहा था
Share Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1456 अंक लुढ़का

Share Market Update: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाले सेंसेक्स में आज 1456.74 अंक या 2.68% की गिरावट के साथ 52,846.70 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 427.40 अंकों या 2.64% की गिरावट के साथ 15,774.40 अंकों पर बंद हुआ है। सेंसेक्स में आज टाॅप 30 शेयरों में नेस्ले इंडिया हरे निशान के ऊपर बंद हुआ है।

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट आयी।सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी बिकवाली का असर दिखा। 

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ''फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कमजोर वैश्विक रुख का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। बाजार को आज जारी होने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े की प्रतीक्षा है। अमेरिका में मुद्रास्फीति के बढ़ने से वहां नीतिगत दर में तेज वृद्धि की संभावना है। इससे दुनिया भर के शेयर बाजारों पर असर पड़ा।'' इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 120.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

दोपहर 2.10 बजे

सेंसेक्स में गिरावट आज थमने का नाम नहीं ले रही है। दोपहर 2:10 मिनट तक सेंसेक्स 1740.85 या 3.21% अंक टूट कर 52,562.59 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 484.50 अंकों की गिरावट के साथ 15,717.30 पर ट्रेड कर रहा था। नेस्ले इंडिया को छोड़कर सोमवार दोपहर सभी टाॅप 29 स्टाॅक लाल निशान के नीचे कारोबार कर रहे थे।

सुबह 11.20 बजे

शेयर बाजार में कोहराम मचा है। सेंसेक्स में आज 1500 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से  निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये डूब गए। वहीं, निफ्टी में आज 2.5% की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बाद निफ्टी 15,790 अंकों के नीचे आ गया। बता दें, डाॅलर के मुकाबले रुपया अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है।

सुबह का हाल 

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 1436.30 अंक या 2.65% की गिरावट के साथ 52,866.6 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी भी 408.50 अंक या 2.52% की गिरावट के साथ 15,793.30 पर ट्रेड कर रहा था। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1465.79 अंक नीचे आ कर बंद हुआ था। बता दें, आज सुबह सेंसेक्स 1333.32 अंकों या 2.46% की गिरावट के साथ 52,970.12 पर खुला था। वहीं, निफ्टी 2% निफ्टी की गिरावट के साथ खुला था। 

यह भी पढ़ें: ₹530 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला का है पसंदीदा, एक्सपर्ट बुलिश

सेंसेक्स में आज सुबह 10 बजे पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। सनफार्मा के शेयर -0.73%, मारुति -1.01%, आईटीसी -1.33%, भारती एयरटेल -1.34% नीचे आ कर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 0.38% और नेस्ले इंडिया 0.24% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। दूसरी तरफ निफ्टी में Cipla के शेयरों में 0.90% की बढ़त देखने को मिली है।  यहां सुबह सबसे अधिक नुकसान के साथ Hindalco के शेयर ट्रेड कर थे।

कैसी रहेगी इस सप्ताह की रफ्तार? 

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ''सभी की निगाह फेडरल रिजर्व की संघीय मुक्त बाजार समिति (एफओएमसी) के 15 जून के फैसले पर रहेगी। मुद्रास्फीति के 'दानव' के बीच बाजार ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि की आशंका जता रहा है। बैंक ऑफ जापान भी 17 जून को अपनी मौद्रिक समीक्षा पेश करेगा।'' मीणा ने कहा कि यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वैश्विक शेयर बाजारों में घबराहटपूर्ण बिकवाली के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का रुख क्या रहता है। पिछले लगातार आठ माह से एफआईआई जमकर बिकवाली कर रहे हैं।

विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति की वजह से बाजार काफी दबाव में हैं। ऐसे में केंद्रीय बैंकों द्वारा कदम उठाए जाने की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि बाजार पिछले एक माह से व्यापक दायरे में हैं। यह स्थिति तबतक बनी रहेगी जबतक की किसी एक दिशा में स्पष्ट संकेत उभरकर सामने नहीं आता।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,