शेयर बाजार ने गंवाई सुबह की बढ़त, ऊपर से 476 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 9029 पर बंद, 5.94% टूटकर एयरटेल टॉप लूजर

लाइव हिन्दुस्तान एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • तीन दिन के बाद आज सुबह शेयर बाजार खुला तो मजबूती के साथ पर बंद हुआ कमजोरी के साथ
  • आज सेंसेक्स ने 191 अंक ऊपर दिन के कारोबार की शुरुआत 30864 के स्तर से की और एक समय यह 31086 के आज सबसे ऊपरी स्तर तक..
शेयर बाजार ने गंवाई सुबह की बढ़त, ऊपर से 476 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 9029 पर बंद, 5.94% टूटकर एयरटेल टॉप लूजर

तीन दिन के बाद आज सुबह शेयर बाजार खुला तो मजबूती के साथ पर बंद हुआ कमजोरी के साथ। आज सेंसेक्स ने 191 अंक ऊपर दिन के कारोबार की शुरुआत 30864 के स्तर से की और एक समय यह 31086 के आज सबसे ऊपरी स्तर तक पहुंच गया, लेकिन बंद हुआ 63.29 अंकों की नुकसान के साथ 30,609.30 के स्तर पर। वहीं निफ्टी भी 10.20 अंक गंवाकर 9,029.05 के स्तर पर बंद हुआ। आज निफ्टी अपने ऊपरी स्तर 9,161.65 से 132 अंक फिसला।

एयरटेल बना टॉप लूजर

रिलायंस की तरह हिस्सेदारी बेचकर कर्ज चुकाने की राह निकले एयरटेल का फैसला निवेशकों को रास नहीं आया और आज इसके शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। निफ्टी में एयरटेल का शेयर 5.96 फीसद नुकसान के साथ 557.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स में यह 5.71 % नुकसान के साथ 559.15 रुपये पर बंद हुआ। जहां तक टॉप गेनर की बात करें तो निफ्टी 50 में जेएसडब्ल्यू स्टील 5.87 फीसद की उछाल के साथ 175.90 रुपये पर बंद हुआ।

सुबह का हाल

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत और कोरोना वैक्सीन को लेकर पॉजिटव डेवलपमेंट के चलते आज घरेलू शेयर बाजार मजूबती के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज कर 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 191 अंकों की बढ़त के साथ के 30864 स्तर पर खुला तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज दिन के कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स  373 अंकों की उछाल के साथ 31,045.67 के स्तर पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी भी 106.05 अंकों की उछाल के साथ  9,145.30 पर था।

2:50 बजे: सेंसेक्स अब  14  अंकों की नुकसान के साथ 30,658.57 के स्तर पर है। सेंसेक्स आज के अपने उच्च स्तर 31,086.70 से 428 अंक फिसल चुका है।

1:55 बजे: शेयर मार्केट अब सुबह की बढ़त गंवा चुका है। सेंसेक्स अब लाल निशान पर है। वहीं निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 9000 पर टिकटने का प्रयास कर रहा है।

जेके टायर ने ट्रकों, बसों के दो करोड़ रेडियल टायर उत्पादन का आंकड़ा पार किया

जेके टायर ने मंगलवार को कहा कि उसने ट्रकों और बसों के रेडियल (टीबीआर) टायर उत्पादन में दो करोड़ इकाई का आंकड़ा पार किया है। कंपनी ने कहा कि उसने एक करोड़ टीबीआर उत्पादन का आंकड़ा अगस्त 2016 में पार किया था।  जेके टायर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कहा कि बाजार में अग्रणी कंपनी के रूप में वह दक्षता, सुरक्षा और किफायत के साथ नए उत्पाद लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

11:13 बजे: सुबह मजबूत शुरुआत के बाद अब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने आज के उच्च स्तर से फिसल गए हैं। सेंसेक्स आज दिन के अपने उच्च स्तर 31,086.70 से 30,883.78 पर आ गया है वहीं निफ्टी भी 9,105.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज निफ्टी दिन के अपने उच्च स्तर 9,161.65 पर पहुंच गया था। सेंसेक्स के 7 स्टॉक लाल निशान पर तो 23 हरे निशान पर कारोबार कर रह हैं।  टाइटन में 4.40 फीसद, अल्ट्रा सीमेंअ में 3.85 फीसद तो इंडसंड बैंक में आज 3.10 फीसद की तेजी दिख रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटर्स, टीसीएस और भारती एयरटेल में बिकवाली के कारण इनके शेयर लाल निशान पर हैं।

शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 30 पैसे मजबूत

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे बढ़कर 75.65 के स्तर पर खुला। इस दौरान घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से रुपये को बल मिला। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत ने स्थानीय मुद्रा को मजबूती दी, जबकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कोरोना वायरस महामारी के कारण दबाव भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: भारती टेलीकॉम ब्लॉक डील के जरिए एयरटेल में 1 अरब डॉलर की हिस्सेदारी बेचेगी

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.69 पर खुला और मजबूत रुख के साथ 75.65 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 30 पैसे अधिक है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.95 पर बंद हुआ था। मुद्रा बाजार ईद-उल-फितर के अवसर पर सोमवार को बंद था।

9:30 बजे: अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियलटी में तेजी दिख रही है। इन सेक्टरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी आईटी और मीडिया के स्टॉक दबाव में हैं।

एयरटेल का शेयर 3.5 फीसद से ज्यादा टूटा

दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल की प्रवर्तक कंपनी भारती टेलीकॉम शेयर बेचकर एक अरब डॉलर की पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। मामले से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि प्रवर्तक कंपनी भारती टेलीकॉम 558 रुपये प्रति शेयर की दर से 2.75 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इस खबर के बाद भारती एयरटेल पर दबाव दिख रहा है। शुरुआमी कारोबार में एयरटेल का शेयर 3.5 फीसद से ज्यादा टूट चुका है।

कंपनी परिणाम: एचडीएफसी का मुनाफा घटा

नतीजे के बाद आज एचडीएफसी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही है। शुरुआमी कारोबार में एचडीएफसी के शेयर करीब पौने तीन फीसद ऊपर ट्रेड कर रहे थे। बता दें 31 मार्च को खत्म तिमाही के नतीजे HDFC ने सोमवार को जारी कर दिए। मार्च 2020 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 22 फीसदी घटकर 2233 करोड़ रुपए रह गया। यह पिछले साल की इसी तिमाही के 2862 करोड़ रुपए के मुकाबले कम रहा है। 31 मार्च 2020 तक HDFC का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग लोन 8908 करोड़ रुपए था। 

बाटा इंडिया को चौथी तिमाही में 38 करोड़ रुपये का लाभ

जूते बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 56.68 प्रतिशत गिरकर 38.40 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 88.66 करोड़ रुपये था।

कोरोना का बढ़ता कहर

भारत में कोरोना वायरस का कहर तेज गति से और बढ़ता ही जा रहा है और इसके पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 लाख 45 हजार के करीब हो गई है। अब तक देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 145380 पहुंची है, जिनमें से 4167 लोगों की मौत हुई है और 60490 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं विश्व स्तर की बात करें तो दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की सख्या 55 लाख पार कर चुकी है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,