कोरोना काल में स्टरलाइट टेक दे रही फ्रेशर्स को नौकरी

एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • डिजिटल नेटवर्क समाधान देने वाली स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज चालू वित्त वर्ष में करीब 300 से 400 पेशेवरों की नियुक्ति करेगी
  • कंपनी 5जी और वायरलेस क्षेत्र में वृद्धि तथा अपने सेवा कारोबार को वैश्विक स्तर पर..
कोरोना काल में स्टरलाइट टेक दे रही फ्रेशर्स को नौकरी

डिजिटल नेटवर्क समाधान देने वाली स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज चालू वित्त वर्ष में करीब 300 से 400 पेशेवरों की नियुक्ति करेगी। कंपनी 5जी और वायरलेस क्षेत्र में वृद्धि तथा अपने सेवा कारोबार को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए नये पेशेवरों की नियुक्ति कर रही है।  कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आनंद अग्रवाल ने कहा कि कंपनी जरूरी अनुभव रखने वाले पेशेवरों के अलावा इन क्षेत्रों के लिए नये लोगों (फ्रेशर्स) को भी नियुक्त करेगी।  उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ''हम वायरलेस और 5 जी क्षेत्र में अपनी स्थित मजबूत कर रहे हैं। इन क्षेत्रों के लिए हम नियुक्ति जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: एसबीआई दे रहा खेती की जमीन खरीदने के लिए 85 फीसद तक लोन, जानें नियम और शर्तें

 कंपनी की अपने सेवा कारोबार को वैश्विक स्तर पर ले जाने की योजना है और वह उसके लिए भी नए लोगों की नियुक्ति करने की तैयारी कर रही है। अग्रवाल ने कहा, ''हम रणनीतिक रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम अर्थव्यवस्था में वर्तमान नरमी या कोविड-19 का जो भी असर हो रहा है, उसे हमारे समग्र दीर्घकालिक रणनीतिक रूपरेखा को प्रभावित नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज चालू वित्त वर्ष में 300 से 400 लोगों की नियुक्ति की उम्मीद कर रही है।कंपनी अपने सेवा कारोबार को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए संरचनात्मक रुख अपनाएगी।  फिलहाल स्टरलाइट टेक अपने उत्पाद फाइबर और केबल दुनिया के अन्य देशों में बेचती है।

यह भी पढ़ें: मुद्रा लोन नहीं मिल रहा तो इन नंबरों पर करें शिकायत, एसबीआई दे रहा 59 मिनट में 10 लाख तक का कर्ज

 अग्रवाल ने कहा, ''सेवा कारोबार के लिए हम अबतक भारतीय बाजार पर ध्यान दे रहे हैं। हम रक्षा, दूरसंचार, स्मार्ट सिटी और ग्रामीण ब्रॉडबैंड के लिए परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की इस साल सेवा कारोबार के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस्तक देने की योजना है। कंपनी इसके लिए उन ग्राहकों को जोड़ना शुरू कर चुकी है जो उसके उत्पाद खरीदते हैं।

यह भी पढ़ें: ज्यादातर इंजीनियरों ने लॉकडाउन का कैसे किया इस्तेमाल, जानें यहां

 अग्रवाल ने कहा, ''हम संरचनात्मक रुख अपनाएंगे। हम पहले वैश्विक सेवा अनुबंध हासिल करंगे और उसके हिसाब से नियुक्ति योजना को अमल में लाएंगे। सेवा कारोबार में परियोजना डिजाइन, पूरे नेटवर्क का एकीकरण के साथ परिचालन एवं रखरखाव शामिल हैं। पुणे की कंपनी आप्टिकल फाइबर और केबल समेत नेटवर्क डिजाइन आदि से जुड़ी है। कंपनी के भारत, इटली, चीन और ब्राजील में फाइबर और केबल विनिर्माण संयंत्र हैं।
 

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।