रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन में कोविड की स्थिति से तय होगी शेयर बाजार की चाल, जानिए एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन में कोविड-19 की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों का कहना है कि सप्ताह के दौरान कोई बड़ा घरेलू...

शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन में कोविड-19 की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों का कहना है कि सप्ताह के दौरान कोई बड़ा घरेलू घटनाक्रम नहीं है, इसलिए बाजार की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी।
विश्लेषकों ने कहा कि इस सप्ताह भी शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी रहेगा, क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) आक्रामक तरीके से निवेश कर सकते हैं। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ''वैश्विक मोर्चे पर किसी बड़ी गतिविधि के अभाव में बाजार की दिशा रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन में कोविड की स्थिति तथा कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी। इसके अलावा बाजार भागीदारों की निगाह एफआईआई के प्रवाह पर भी रहेगी।''
उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और तेज होने तथा चीन में कोविड-19 की स्थिति खराब होने पर यहां भी धारणा प्रभावित होगी। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ''हमारा बाजार अन्य उभरते बाजारों की तुलना में बेहतर आकार में है। हमने निचले स्तर पर मजबूत सुधार देखा है। ऐसे में एफआईआई शायद यह मान सकते हैं कि उन्होंने कुछ मौका गंवाया है। इसके चलते एफआईआई भारतीय बाजारों में आक्रामक तरीके से वापस आ सकते हैं।''
उन्होंने कहा कि बाजार यह पहले ही मान चुका है कि रूस-यूक्रेन का मुद्दा जल्द समाप्त हो सकता है। लेकिन इस मुद्दे से जुड़ी खबरों पर सभी की निगाह रहेगी और बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है।।बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,313.63 अंक या 4.16 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार को होली पर बाजार बंद थे।
सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा कि इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं है। ऐसे में स्थानीय बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के दाम भारत का वृहद रुख तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कच्चे तेल की कीमतों पर भी सभी की निगाह रहेगी।
कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. के इक्विटी प्रमुख हेमंत कनावाला ने कहा, ''हमारा मानना हे कि बाजार निकट भविष्य में एकीकरण के चरण में रहेगा। निवेशकों की निगाह वैश्विक घटनाक्रमों तथा आगामी तिमाही नतीजों के सीजन पर रहेगी।''
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



