Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Share Market market on the red mark again Sensex fell by 391 points and the Nifty fell below 15000

Share Market: आज फिर लाल निशान पर बाजार, सेंसेक्स में 391 अंकों की गिरावट और निफ्टी 15000 के नीचे आया

आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का इंडेक्स 391.84 अंक लुढ़ककर यानी 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 50,454.24 के स्तर पर ट्रेड कर...

Share Market: आज फिर लाल निशान पर बाजार, सेंसेक्स में 391 अंकों की गिरावट और निफ्टी 15000 के नीचे आया
Sheetal Tanwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Fri, 5 March 2021 09:55 AM
हमें फॉलो करें

आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का इंडेक्स 391.84 अंक लुढ़ककर यानी 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 50,454.24 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 94.65 अंक की गिरावट के साथ 14,986.10 के स्तर पर खुला। शेयर बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी है।
 

सेंसेक्स में ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेल, मारुति, इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर हैं। रिलायंस, टाइटन, टीसीएस, आईटीसी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

 

कल 599 अंक गिरा सेंसेक्स

अमेरिका में बॉन्ड में निवश की कमाई में उछाल से वैश्विक शेयर बाजारों में फिर बिकवाली का दौर शुरू होने का असर गुरुवार को स्थानीय शेयरों पर भी दिखा और बीएसईएस30 सेंसेक्स करीब 599 अंक गिर गया। सेंसेक्स लगातार तीन दिन से चढ़ रहा था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 905 अंक तक गिर गया था। उससे उबर कर अंतत: यह 598.57 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,846.08 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी इसी तरह 164.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,080.75 अंक पर बंद हुआ।

रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार आज मुख्य रूप से कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट में रहे। वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर कुछ ज्यादा था। इसके विपरीत रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान, औषधि और सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग के सूचकांक कुछ हद तक टिके रह सके। दस साल की मियाद वाले अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में निवेश पर कमाई की दर 0.06 प्रतिशत की तेजी ने निवेशकों को पशोपेश में डाल दिया।

विदेशी निवेशक भी नहीं थाम सके गिरावट

इससे पहले पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स कुल मिला कर 2,344.66 अंक यानी 4.77 प्रतिशत और निफ्टी 716.45 अंक यानी 4.93 प्रतिशत बढ़ा था।शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध आधार पर 2,088.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजार भी बृहस्पतिवार को गिरावट में रहे। इस बीच, वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 64.73 डॉलर प्रति बैरल पर था।

 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें