शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई लंबी छलांग, बैकिंग स्टॉक में हुई जबरदस्त खरीदारी
मुख्य बातें
- सुबह से सीमित दायरे में चल रहे शेयर बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि आज बंपर उछाल पर ही बंद हुआ
- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 995.92 अंकों की छलांग लगाते हुए 31,605 के..

सुबह से सीमित दायरे में चल रहे शेयर बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि आज बंपर उछाल पर ही बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 995.92 अंकों की छलांग लगाते हुए 31,605 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 286.95 अंकों की लंबी छलांग लगा कर 9,316.00 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप के एक्सिस बैंक में 1 अरब डॉलर यानी 7600 करोड़ रुपये का निवेश करने के मुद्दे पर शुरू हुई बातचीत की खबर के बाद एक्सिस बैंक के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। आज एक्सिस बैंक का शेयर बीएसई पर 14.15 फीसद उछला तो वहीं निफ्टी में 14.24 फीसद की छलांग लगा कर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी में 7.28%, की उछाल
अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक 7.28%, निफ्टी ऑटो 0.73%, फाइनेंशियल सर्विसेज 5.86% , एफएमसीजी 0.36 %, आईटी 2.78% , मेटल 2.56%, पीएसयू बैंक 3.40 फीसद उछाल के साथ बंद हुआ। प्राइवेट बैंक इंडेक्स में आज 7.46 फीसद की उछाल देखने को मिली। रियलटी इंडेक्स भी 1.75 फीसद की बढ़त के साथ बंद हुआ। केवल फार्मा और मीडिया इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।
3:08 बजे: बैंकिंग शेयरों में जबर्दस्त उछाल के दम पर सेंसेक्स सरपट भाग रहा है। सेंसेक्स 935.35 अंक या 3.06% की तेजी के साथ 31,544.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 268.90 (2.98%) अंकों की उछाल के साथ 9,297.95 के स्तर पर है। ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप के एक्सिस बैंक में 1 अरब डॉलर यानी 7600 करोड़ रुपये का निवेश करने के मुद्दे पर शुरू हुई बातचीत की खबर के बाद एक्सिस बैंक के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।
अगर निफ्टी 50 टॉप गेनर की बात करें तो 12.42 फीसद की जबरदस्त छलांग के साथ एक्सिस बैंक टॉप पर है। दूसरे नंबर पर 8.49 फीसद की उछाल के साथ आईसीआईसीआई बैंक है। तीसरे नंबर पर ग्रासिम 6.07 फीसद के साथ तो चौथे नंबर पर एचडीएफसी बैंक 6.03 और पांचवें नंबर पर 5.93 फीसद की उछाल के साथ इंडसंड बैंक है
2:10 बजे: शेयर बाजार अचानक से अपनी गेयर बदल दिया है और सेंसेक्स और निफ्टी ने रफ्तार पकड़ ली है। सेंसेक्स आज दिन के अपने उच्च स्तर 31,660.60 को भी छू चुका है। अभी सेंसेक्स 953.95 अंकों की तेजी के साथ 31,563.25 के स्तर पर है तो वहीं निफ्टी 294.05 (3.26%) अंकों की जबरदस्त उछाल के साथ 9,323.10 के स्तर पर कारेाबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है, जबकि सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में तेजी देखने को मिल रहे है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की गिरावट के साथ 75.71 पर बंद
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.71 (अस्थायी) बंद हुआ। कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिका और चीन के मध्य तनाव बढ़ने को लेकर प्रतिभागी चिंतित हैं। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार रुपया सीमित दायरे में रहा। कोरोना वायरस टीका आने की संभावना और व्यापार गतिविधियों में तेजी की उम्मीद से रुपया कुछ मजबूत हुआ। लेकिन अमेरिका-चीन क बीच तनाव बढ़ने से तेजी पर अंकुश लगा।
यह भी पढ़ें: SBI ने एक महीने में दूसरी बार दिया बड़ा झटका, FD पर कम कर दिया ब्याज, यहां देखें लेटेस्ट दरें
विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी रुपये पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.72 पर खुला। बाद में कुछ मजबूत हुआ लेकिन अंत में यह मंगलवार के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.71 पर बंद हुआ। रुपया मंगलवार को 75.66 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 75.57 और नीचे में 75.74 तक गया।
11:47 बजे: सुबह सतर्क शुरुआत करने वाला शेयर बाजार अब बढ़त पर है। सेंसेक्स 259.90 अंकों की उछाल के साथ 30,869.20 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी भी 80.70 (0.89%) अंकों की बढ़त के साथ 9,109.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे चढ़ा
रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 75.74 के स्तर पर आ गया। बाजार भागीदार कोरोना वायरस महामारी को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने से चिंतित हैं। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कारोबारी गतिविधियों में सुधार और कोरोना वायरस के टीके की उम्मीद में और अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। इस बीच अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत से भी रुपये पर दवाब देखने को मिला। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा बाजार में रुपया 75.72 पर कमजोर हुआ और फिर पिछले बंद के मुकाबले आठ पैसे गिरकर 75.74 पर आ गया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.66 पर बंद हुआ था।
9:23 बजे: शुरुआती कारोबार में निफ्टी 25 अंक की बढ़त के साथ जहां 9054 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं सेंसेक्स महज 47 अंक ऊपर 30656 के स्तर पर है। रियलिटी, आईटी और एफएमसीज सेक्टर में कमजोरी दिख रही है वहीं बैंक निफ्टी, ऑटरे, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, फार्मा, पीएसयू और प्राइवेट बैंक इंडेक्स कमजोर नजर आ रहे हैं।
बता दें शेयर बाजार एक बार फिर बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज यानी बुधवार को 183 अंकों की उछाल के साथ 30793 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी हरे निशान के साथ आज कारोबार की शुरुआता की। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे, इसका भी असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है।
मंगलवार का हाल
मंगलवार को दुनियाभर के अधिकतर शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। अमेरिका का डाऊ जोंस 2.17 फीसद की बढ़त के साथ 24995 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं एस एंड पी 1.23 फीसद की तेजी के साथ 2991 पर। नैस्डैक में भी 0.17 फीसद की बढ़त देखने को मिली। इसका असर आज घरेलू शेयर बार पर भी देखने को मिल रहा है।
दुनिया भर के बाजारों में तेजी
मंगलवार को सेंसेक्स ने 191 अंक ऊपर दिन के कारोबार की शुरुआत 30864 के स्तर से की और एक समय यह 31086 के दिन सबसे ऊपरी स्तर तक पहुंच गया, लेकिन बंद हुआ 63.29 अंकों की नुकसान के साथ 30,609.30 के स्तर पर। वहीं निफ्टी भी 10.20 अंक गंवाकर 9,029.05 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी अपने ऊपरी स्तर 9,161.65 से 132 अंक फिसला।
रिलायंस इंस्ट्रीज के राइट एनटाइटलमेंट की मांग 7 प्रतिशत प्रीमियम पर
शेयर बाजारों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के 'राइट एनटाइलमेंट (आरआईएल-आरई) के डिमैट कारोबार में मंगलवार को चौथे दिन भी जोरदार मांग रही।यह अपने मूलभूत मूल्य के मुकाबले 7 प्रतिशत प्रीमियम मूल्य पर चल रहा था । शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार आरआईएल-आरईके प्रीमियम में मंगलवार को औसतन 12.07 रुपये के प्रीमियम पर चल रहा था जो इसके मूलभूत मूल्य से 7 प्रतिशत से अधिक ऊंचा है।
(इनपुट एजेंसी से भी)
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


