Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market closed on red sign on Tuesday

Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 74 अंक टूटा Sensex 

आज शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 74.48 अंकों की गिरावट के साथ 37,328.01 और निफ्टी 36.90 अंक लुढ़ककर 11,017.00 के लेवल पर बंद हुआ। देश का शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 20 Aug 2019 03:54 PM
हमें फॉलो करें

आज शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 74.48 अंकों की गिरावट के साथ 37,328.01 और निफ्टी 36.90 अंक लुढ़ककर 11,017.00 के लेवल पर बंद हुआ। देश का शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में खुला, लेकिन थोड़ी ही देर के कारोबार के बाद लाल निशान में आ गया। अभी सेंसेक्स 97.61 अंको की गिरावट के साथ 37,304.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 40.55 अंक लुढ़ककर 11,012.65 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। 

आज सुबह सेंसेक्स सुबह 39.26 अंकों की मजबूती के साथ 37,441.75 पर और जबकि निफ्टी 10 अंकों की बढ़त के साथ 11,063.90 पर खुला।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.59 बजे 80.20 अंकों की कमजोरी के साथ  37,322.29 पर और एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 36.05 अंक टूटकर 11,017.85 पर कारोबार करते देखे गए।

कल शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 52.16 अंकों की बढ़त के साथ 37,402.49 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 6.10 अंकों की तेजी के साथ 11,053.90 के स्तर पर बंद हुआ। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुख रहा। 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें