Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Sensex trading on green sign share market live updates of monday

Share Market: नए पीक पर पहुंचा Sensex, पार किया 40670 का लेवल

आज गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) ने अपना नया पीक बनाया। सेंसेक्स ने पहली बार 40,670 के लेवल को पार कर गया। अभी सेंसेक्स 86 अंकों की तेजी के साथ 40,556.10 और निफ्टी 20 अंकों की बढ़त के साथ 11,987.00 के...

Sheetal Tanwar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 7 Nov 2019 10:50 AM
हमें फॉलो करें

आज गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) ने अपना नया पीक बनाया। सेंसेक्स ने पहली बार 40,670 के लेवल को पार कर गया। अभी सेंसेक्स 86 अंकों की तेजी के साथ 40,556.10 और निफ्टी 20 अंकों की बढ़त के साथ 11,987.00 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। 

भारतीय शेयर में तेजी के माहौल के बीच सेंसेक्स एक नई उंचाई पर पहुंचा और निफ्टी में भी तेजी जारी है। शुरुआत में सेंसेक्स 40,676 तक जा पहुंचा जो कि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। वहीं, निफ्टी 12,000 के ऊपर के स्तर पर खुला।

बीएसई का सेंसेक्स सुबह 9.54 बजे 128.57 अंकों की तेजी के साथ 40,599.35 पर कारोबार कर रहा था जबकि इससे पहले सेंसेक्स जोरदार तेजी के साथ 40,625.64 पर खुला और 40,676.64 तक उछला। पिछले सत्र में सेंसेक्स 40,469.78 पर बंद हुआ था।

निफ्टी सुबह 34.55 अंकों यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 12,000.60 पर कारोबार कर रहा था जबकि सुबह नौ बजे निफ्टी बढ़त के साथ 12,021.10 पर खुला। पिछले सत्र में निफ्टी 11,966.05 पर बंद हुआ था।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें