ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Businesssensex tank 67 points on 15 February

35,808 पर बंद हुआ Sensex, निफ्टी में 21 अंकों की गिरावट

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 67.27 अंक की गिरावट के साथ 35,808.95 तथा नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 21.65 अंक टूटकर 10,724.40 अंक पर बंद हुआ। आज...

35,808 पर बंद हुआ Sensex, निफ्टी में 21 अंकों की गिरावट
एजेंसी,नई दिल्लीFri, 15 Feb 2019 04:14 PM
ऐप पर पढ़ें

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 67.27 अंक की गिरावट के साथ 35,808.95 तथा नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 21.65 अंक टूटकर 10,724.40 अंक पर बंद हुआ।

आज सुबह शुरूआती मिनटों में शेयरबाजर ने अपनी अपनी बढ़त को गंवा दिया था। सुबह करीब 10:40 बजे सेंसेक्स 161.21 अंकों की गिरावट के साथ 35,715 पर और निफ्टी 61.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,684 पर कारोबार कर रहा था। 

शुक्रवार को ONGC में तेजी दिखी। वहीं सनफार्मा, वेदांता और यस बैंक में गिरावट नजर आई। बीते कारोबारी दिन यानी गुरूवार को घरेलू शेयर बाजार कमजोर होकर बंद हुए। सेंसेक्स 158 अंक टूटकर 35,876 के स्तर और निफ्टी भी करीब 48 अंक कमजोरी के साथ 10746 के स्तर पर बंद हुआ। 

अरुण जेटली ने फिर से संभाला वित्त मंत्री का कार्यभार, इलाज के लिए गए थे अमेरिका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें