Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Sensex slumps 372 points sell of extends to ninth day

लगातार 9वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, यस बैंक और NTPC लुढ़का

लगातार नौवें दिन गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 372.17 अंक लुढ़क कर 37,090.82 और एनएएसई का निफ्टी (Nifty) 130.70 अंक की गिरावट के साथ 11,148.20 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका- चीन के...

लगातार 9वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, यस बैंक और NTPC लुढ़का
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 13 May 2019 04:06 PM
हमें फॉलो करें

लगातार नौवें दिन गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 372.17 अंक लुढ़क कर 37,090.82 और एनएएसई का निफ्टी (Nifty) 130.70 अंक की गिरावट के साथ 11,148.20 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका- चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वार का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। आज यस बैंक का शेयर 4 फीसदी गिरा, एनटीपीसी, एल एंड टी और सन फार्मा के शेयर 2 से 3 फीसदी गिरे। आज मिडकैप और स्मॉलकैप में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की। 

देश के शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सुबह से ही गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.38 बजे 17.62 अंकों की गिरावट के साथ 37,445.37 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 13.75 अंकों की कमजोरी के साथ 11,265.15 पर कारोबार करते नजर आए।   

बीएसई सुबह 28.31 अंकों की मजबूती के साथ 37,491.30 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.2 अंकों की कमजोरी के साथ 11,258.70 पर के स्तर पर खुला।

बीते शुक्रवार आठवें दिन लगातार शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। अमेरिका ने शुक्रवार को 200 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर आयात शुल्क को दोगुने से ज्यादा बढ़ाते हुए 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जिसका असर शेयर बाजार पर नजर आया। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच छिड़ी व्यापारिक जंग और तेज हो गई है। 

शुक्रवार को सेंसेक्स 96 अंक गिरकर 37,462 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 22.90 अंकों की गिरावट के साथ 11,278.90 के लेवल पर बंद हुआ। टाटा स्टील के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट रही। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला था। 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें