ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessSensex fell 495 points and nifty closed below 11600 level

Sensex में 495 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11,600 के नीचे हुआ बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 495 अंकों की गिरावट के साथ 38,645 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 158 अंकों की गिरावट के साथ...

Sensex में 495 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11,600 के नीचे हुआ बंद
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्लीMon, 22 Apr 2019 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 495 अंकों की गिरावट के साथ 38,645 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 158 अंकों की गिरावट के साथ 11,594 के स्तर पर बंद हुआ। आज बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर 1.5 फीसदी तक गिरे। 

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले एक महीने के निचले स्तर 69.88 के स्तर पर आ गया। ईरान के तेल के भारत और चीन बड़े ग्राहकों की गिनती में शामिल है। अभी चीन, भारत समेत कुछ देशों को मिलने वाली छूट 2 मई को खत्म होने वाली है। इसका असर शेयर मार्केट पर भी नजर आया। 

आज सुबह सेंसेक्स 276 अंकों की गिरावट के साथ 38,864 और निफ्टी 96 अंकों की गिरावट के साथ 11,656 पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान आरआईएल के शेयरों में 1.5 फीसदी की गिरावट नजर आई।

बीते हफ्ते गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 135 अंकों की गिरावट के साथ 39,140 और निफ्टी 34 अंकों की गिरावट के साथ 11,752 के स्तर पर बंद हुआ। बीते कारोबार दिन में एक समय सेंसेक्स ने 39487 के स्तर तक पहुंच गया लेकिन उसके बाद बिकवाली शुरू हो गई। कारोबार के दौरान शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड हाई भी बनाया लेकिन उसे संभाल नहीं सका। बीत हफ्ते शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण शेयर मार्केट बंद रहेगा। 

Sensex में 276 अंकों की गिरावट, RIL के शेयरों में गिरावट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें