Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Sensex is closed on red sign on thursday

Sensex में 323 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11641 पर हुआ बंद 

आज गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 323.82 अंक टूटकर 38,730.86 के स्तर और निफ्टी 84.35 अंक की गिरावट के साथ 11,641.80 के लेवल पर बंद हुआ। लोकसभा चुनावों और कच्चे तेल...

Sensex में 323 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11641 पर हुआ बंद 
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीThu, 25 April 2019 04:09 PM
हमें फॉलो करें

आज गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 323.82 अंक टूटकर 38,730.86 के स्तर और निफ्टी 84.35 अंक की गिरावट के साथ 11,641.80 के लेवल पर बंद हुआ। लोकसभा चुनावों और कच्चे तेल की कीमतों का असर घरेलू शेयर बाजार में नजर आया। 

आज सुबह देश के शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुख रहा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 47.1 अंकों की मजबूती के साथ 39,101.78 पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 9.55 अंकों की बढ़त के साथ 11,735.70 पर खुला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10:30 बजे 48 अंकों की मजबूती के साथ 39,102.85 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी भी लगभग इसी समय 28 अंकों की बढ़त के साथ 11,754.90 पर कारोबार करते नजर आए। 

कल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी से बुधवार को शेयर बाजार में भी तेजी रही। सेंसेक्स करीब 490 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 39,054 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 11,700 के लेवल को पार कर 150 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 5 फीसदी तक चढ़े। कल अमेरिकी के वॉल स्ट्रीट में एसएंडपी 500 सूचकांक और नैस्डैक मंगलवार को रिकॉर्ड बढ़त के साथ बंद हुए।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें