Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Sensex hits 316 points despite gains in GDP

जीडीपी में उछाल के बावजूद सेंसेक्स 316 अंक टूटा      

शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और बंबई शेयर बाजार का मानक सूचकांक 316 अंक की गिरावट के साथ 33,000 से नीचे बंद हुआ।  दूसरी तिमाही में सकारात्मक जीडीपी आंकड़ा...

जीडीपी में उछाल के बावजूद सेंसेक्स 316 अंक टूटा      
एजेंसी नई दिल्लीFri, 1 Dec 2017 06:12 PM
हमें फॉलो करें

शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और बंबई शेयर बाजार का मानक सूचकांक 316 अंक की गिरावट के साथ 33,000 से नीचे बंद हुआ।  दूसरी तिमाही में सकारात्मक जीडीपी आंकड़ा भी बढ़ते राजकोषीय घाटे को लेकर चिंता को दूर करने में विफल रहा। तीस शेयरों वाला सूचकांक शुरूआती कारोबार में 33,300.81 अंक ऊपर तक गया और एक समय नीचे गिरते हुए 32,797.78 अंक तक चला गया। अंत में यह 316.41 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32,832.94 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स का यह 15 नवंबर के बाद का सबसे कमजोर स्तर है। उस समय यह 32,760.44 अंक तक चला गया था। पचास शेयरों वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी एक समय 10,108.55 अंक तक चला गया था लेकिन अंत में 104.75 अंक 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,121.80 अंक पर बंद हुआ।    

पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 846.30 अंक या 2.51 प्रतिशत की गिरावट आयी है।  वहीं एनएसई निफ्टी 267.90 अंक या 2.57 प्रतिशत नीचे आया। विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन तथा नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था जीएसटी के साथ कंपनियों के समायोजन के साथ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रही।  वहीं पहली तिमाही में यह तीन साल के न्यूनतम स्तर 5.7 प्रतिशत तक नीचे चली गयी थी। हालांकि, देश का राजकोषीय घाटा अक्तूबर में 2017-18 के बजटीय लक्ष्य का 96.1 प्रतिशत पहुंचने से धारणा प्रभावित हुई। राजस्व में कम प्राप्ति तथा व्यय में वृद्धि से राजकोषीय घाटा बढ़ा है।
 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें