ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessSensex down 410 points to 5 month low on fear of trade war

व्यापार युद्ध की आशंका से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 410 अंक टूटकर पांच महीने के निचले स्तर पर

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स बिकवाली दबाव से 410  अंक टूटकर 32,596 अंक पर आ गया।  यह सेंसेक्स का पांच महीने का निचला स्तर...

व्यापार युद्ध की आशंका से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 410 अंक टूटकर पांच महीने के निचले स्तर पर
एजेंसी,नई दिल्लीFri, 23 Mar 2018 05:08 PM
ऐप पर पढ़ें

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स बिकवाली दबाव से 410  अंक टूटकर 32,596 अंक पर आ गया।  यह सेंसेक्स का पांच महीने का निचला स्तर है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी इस साल पहली बार 10,000  अंक के स्तर से नीचे आ गया।

अमेरिका-चीन में व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सामान पर शुल्क लगाने की घोषणा की है जिससे व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।  इस घटनाक्रम के बीच वैश्विक बाजारों में जोरदार गिरावट आई,  जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया। वॉल स्ट्रीट,  एशियाई और यूरोपीय बाजारों में व्यापार युद्ध तेज होने की आशंका से गिरावट रही। 

निफ्टी भी पांच माह के निचले स्तर पर
बंबई शेयर बाजार का 30  शेयरों वाला सेंसेक्स 1.24  प्रतिशत के नुकसान से 32,596 अंक पर आ गया।  इससे पहले पिछले साल 23 अक्तूबर को सेंसेक्स 32,506.72  अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी इस साल पहली बार 10,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आया। निफ्टी 117 अंक या 1.15  प्रतिशत के नुकसान से 9,998 अंक पर आ गया।  इसका भी यह पांच महीने का निचला स्तर है।  इससे पहले पिछले साल1 1  अक्तूबर को निफ्टी 9,984.80 अंक पर बंद हुआ था। 

धातु कंपनियों के शेयर 6.58 फीसदी तक टूटे 
रीयल्टी, धातु,  बैंकिंग,  पूंजीगत सामान,  स्वास्थ्य सेवा, पीएसयू,  वाहन और तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में नुकसान दर्ज हुआ। सेल, जिंदल स्टील,  वेदांता,  हिंडाल्को,  जिंदल स्टील,  नेशनल एल्युमीनियम,  हिंदुस्तान जिंक,  टाटा स्टील,  एनएमडीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील की अगुवाई में बिकवाली दबाव के चलते धातु कंपनियों के शेयर 6.58  प्रतिशत तक टूट गए।

लगातार चौथे सप्ताह गिरावट
यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि साप्तहिक आधार पर सेंसेक्स नीचे आया है। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 579 अंक या 1.75  प्रतिशत नुकसान में रहा। वहीं साप्ताहिक आधार पर  निफ्टी 197 अंक या 1.93 प्रतिशत नीचे रहा। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें