ऐतिहासिक आंकड़ों के लिहाज से शेयर बाजार में आज महज एक दिन में यह अब तक की सबसे बड़ी उछाल है। सेंसेक्स में मंगलवार को 3 बजकर 04 मिनट तक 2476 अंकों का बड़ा उछाल देखने को मिला। यह आज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। इससे पहले 18 मई, 2009 को बाजार 2,110 अंक उछला था। सेंसेक्स 1,921.15 अंकों की बड़ी उछाल के साथ 38,014.62 और निफ्टी 11,200 पर बंद हुआ। देखें कब-कब सेंसेक्स में बड़ा उछाल देखने कासे मिला...
तारीख | बढ़त अंकों में |
7अप्रैल 2020 | 2527 |
20 सितंबर, 2019 | 2,280 |
18 मई, 2009 | 2,110 |
20 मई, 2019 | 1421 |
25 जनवरी, 2008 | 1139 |
25 मार्च, 2008 | 928 |
14 नवंबर, 2007 | 893 |
23 अक्टूबर, 2007 | 878 |
1 मार्च, 2016 | 777.35 |
12 अक्टूबर, 2018 | 732.43 |
15 जनवरी, 2015 | 728.73 |
10 सितंबर, 2013 | 727.03 |
वहीं निफ्टी भी 696.35 (8.61%) अंकों की तेजी के साथ खबर लिखे जाने तक 8,780.15 के स्तर पर था। बता दें कोरोना वायरस महामारी के काबू की उम्मीद ने एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में सोमवार को रौनक रही। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा तेल उत्पादक देशों की बैठक में देरी की वजह से कच्चे तेल की कीमतें गिरने से भी बाजार को बल मिला है। तीन के अवकाश के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में मंगल दिख रहा है । सेंसेक्स में दोपहर बाद भी रैली जारी है। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक दिन के सबसे ऊंचे स्तर 30,080.83 तक भी पहुंचा।