ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessSensex closed on red sign on wednesday

Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, Sensex में 189 अंकों की गिरावट

आज बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स आज 189.43 अंकों की गिरावट के साथ 37,451.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 59.25 अंकों की गिरावट के साथ 11,046.10 के लेवल...

Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, Sensex में 189 अंकों की गिरावट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 28 Aug 2019 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

आज बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स आज 189.43 अंकों की गिरावट के साथ 37,451.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 59.25 अंकों की गिरावट के साथ 11,046.10 के लेवल पर बंद हुआ। आज सुबह से ही शेयर बाजार में गिरावट का दौर रहा।

आज सुबह सेंसेक्स 158.53 अंकों की गिरावट के साथ 37,482.74 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 43.80  अंक लुढ़ककर 11,061.55 पर ट्रेड कर रहा है। आज मेटल और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। 

कल घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 147 अंकों की बढ़त के साथ 37,641.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 47.50 अंकों की तेजी के साथ 11,105.35 के लेवल पर बंद हुआ। कल सुबह सेंसेक्स 120 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला। इसकी अहम वजह वैश्विक एवं घरेलू संकेतों का सकारात्मक बना रहना है। आज अशोक लेलैंड के शेयर 3 फीसदी चढ़े। 

कल शेयर बाजार में ऑटो शेयर में तेजी नजर आई। अशोक लेलैंड के शेयर 3 फीसदी चढ़े। वहीं, अपोलो टायर्स के शेयर 3.33 फीसदी, टाटा मोटर्स के शेयर एनएसई में 8.86 फीसदी और बॉश के शेयर 1.65 फीसदी चढ़े। 

लाल निशान पर कारोबार कर रहा है बाजार, Sensex में 158 अंकों की गिरावट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें