Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़sensex closed on red sign on Tuesday

Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, Sensex में 48 अंकों की गिरावट 

देश का शेयर बाजार आज मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 48.39 अंकों की गिरावट के साथ 37,982.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 15.15 अंकों की गिरावट के साथ 11,331 के लेवल पर बंद...

Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, Sensex में 48 अंकों की गिरावट 
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 23 July 2019 03:49 PM
हमें फॉलो करें

देश का शेयर बाजार आज मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 48.39 अंकों की गिरावट के साथ 37,982.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 15.15 अंकों की गिरावट के साथ 11,331 के लेवल पर बंद हुआ। आज लगातार चौथे दिन शेयर मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ है। ये गिरावट प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी की वजह से आई। एचडीएफसी ने एसेट क्वालिटी और रिटेल लोन ग्रोथ में स्लोडाउन दिखाया है जिसका असर आज मार्केट पर भी नजर आया।
 

सेंसेक्स आज सुबह 9.53 बजे 86.07 अंकों की गिरावट के साथ 37,945.06 पर कारोबार करते नजर आए। निफ्टी भी लगभग इसी समय 22.15 अंकों की कमजोरी के साथ 11,324.05 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स सुबह 107.43 अंकों की मजबूती के साथ 38,138.56 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.05 अंकों की बढ़त के साथ 11,372.25 पर खुला।
 

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन कल शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 305 अंकों की गिरावट के साथ 38,031 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 82.10 अंकों की गिरावट के साथ 11,337 के लेवल पर बंद हुआ। 
 

कल सुबह से ही शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। सेंसक्स सुबह 281.20 अंकों की गिरावट के साथ 38,055.81 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 69.80 अंकों की गिरावट के साथ 11,349.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
लाल निशान पर कारोबार कर रहा है बाजार, Sensex में 86 अंकों की गिरावट

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें