Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़sensex closed on red sign on Thursday

Share Market: लगातार छठे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, 16 अंक लुढ़का Sensex 

लगातार छठे दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 16.67 अंकों की गिरावट के साथ 37,830.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 19.15 अंकों की गिरावट के साथ 11,252.15 के लेवल पर बंद हुआ। आज सुबह...

Share Market: लगातार छठे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, 16 अंक लुढ़का Sensex 
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीThu, 25 July 2019 03:55 PM
हमें फॉलो करें

लगातार छठे दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 16.67 अंकों की गिरावट के साथ 37,830.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 19.15 अंकों की गिरावट के साथ 11,252.15 के लेवल पर बंद हुआ। आज सुबह शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी।

आज सुबह शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुले। लगातार पांच दिन लाल निशान पर बंद होने के बाद शेयर बाजार में खरीदारी नजर आ रही थी। सुबह शेयर बाजार खुलने के कुछ देर बाद बीएसई के सेंसेक्स में 293 अंकों की बढ़त थी। एक समय सेंसेक्स में 120.59 अंकों की बढ़त के साथ 37,968.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 32.25 अंकों की तेजी के साथ 11,303.55 पर ट्रेड कर रहा है। शाम तक कारोबार लाल निशान पर आ गया। 

कल बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 135.09 अंकों की गिरावट के साथ 37,847.65 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 59.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,271.30 के स्तर पर बंद हुआ। कल शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर बंद हुआ। 
हरे निशान पर कारोबार कर रहा है बाजार, Sensex में 120 अंक तेजी

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें