बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 355 अंक टूटा Sensex
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। आज 500 अंक तक गिरने के बाद बीएसई का सेंसेक्स 355.70 अंक टूटकर 37,808.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं,...
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। आज 500 अंक तक गिरने के बाद बीएसई का सेंसेक्स 355.70 अंक टूटकर 37,808.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 102.65 अंक के नुकसान के साथ 11,354.25 पर बंद हुआ।
आज सुबह सेंसक्स सेंसेक्स 370 अंकों की गिरावट के साथ 37,793 के स्तर और एनएसई का निफ्टी 110 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 11,347 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बीएसई और निफ्टी के सभी प्रमुख सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली।
बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बैंक निफ्टी 1 फीसदी यानी करीब 350 अंक कमजोर हुआ। आटो और मेटल इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा कमजेार हुए। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट में थे। वेदांता और सनफार्मा 2 फीसदी और आरआईएल में 1.3 फीसदी की कमजोर दिखी।
बीते हफ्ते शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 400 अंक टूटकर 38165 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 64 अंक कमजोर होकर 11457 के करीब बंद हुआ। निफ्टी पर 11 में से 10 प्रमुख इंडेक्स में गिरावट के साथ बंद हुए।