Sensex में 276 अंकों की गिरावट, RIL के शेयरों में गिरावट
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। सुबह सेंसेक्स 276 अंकों की गिरावट के साथ 38,864 और निफ्टी 96 अंकों की गिरावट के साथ 11,656 पर कारोबार कर रहा है। आज...
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। सुबह सेंसेक्स 276 अंकों की गिरावट के साथ 38,864 और निफ्टी 96 अंकों की गिरावट के साथ 11,656 पर कारोबार कर रहा है। आज कारोबार के दौरान आरआईएल के शेयरों में 1.5 फीसदी की गिरावट थी।
बीते हफ्ते गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 135 अंकों की गिरावट के साथ 39,140 और निफ्टी 34 अंकों की गिरावट के साथ 11,752 के स्तर पर बंद हुआ। बीते कारोबार दिन में एक समय सेंसेक्स ने 39487 के स्तर तक पहुंच गया लेकिन उसके बाद बिकवाली शुरू हो गई। कारोबार के दौरान शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड हाई भी बनाया लेकिन उसे संभाल नहीं सका।
बीत हफ्ते शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण शेयर मार्केट बंद रहेगा।