ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ बिजनेससहारा के सुब्रत की बढ़ी मुश्किल, बैंक और डीमैट अकाउंट होंगे कुर्क

सहारा के सुब्रत की बढ़ी मुश्किल, बैंक और डीमैट अकाउंट होंगे कुर्क

शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने सुब्रत रॉय और तीन अन्य लोगों के बैंक और डीमैट खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है।

सहारा के सुब्रत की बढ़ी मुश्किल, बैंक और डीमैट अकाउंट होंगे कुर्क
Deepak Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Feb 2023 11:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने सुब्रत रॉय और तीन अन्य लोगों के बैंक और डीमैट खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है। समूह की दो कंपनियों के नियामकीय मानदंडों का उल्लंघन करने पर 6.48 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूलने के लिए यह कार्रवाई की गई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने यह आदेश दिया है।

सहारा समूह की दो कंपनियों द्वारा वैकल्पिक रूप से पूर्ण परिवर्तनीय ऋणपत्रों (ओएफसीडी) जारी करने में सेबी के मानदंडों का उल्लंघन करने पर इन चार व्यक्तियों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है। सुब्रत रॉय के अलावा अशोक रॉय चौधरी, रवि शंकर दुबे और वंदना भार्गव के बैंक और डीमैट खाते कुर्क किए गए हैं।     

इसके साथ ही सभी बैंकों, डिपॉजिटरी और म्युचुअल फंड को निर्देश दिया गया है कि वे सहारा के सुब्रत रॉय और तीन अन्य के खातों से कोई डेबिट न होने दें। हालांकि, क्रेडिट की अनुमति दी गई है। यह फैसला नियामक द्वारा दिसंबर-जनवरी के दौरान सहारा समूह की फर्मों - सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन, सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन (अब सहारा कमोडिटी सर्विसेज कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है) को दो डिमांड नोटिस जारी करने के बाद आया है।

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।