SBI के करोड़ों ग्राहक ध्यान दें! बदल गया पैसे से जुड़ा यह नियम, फटाफट चेक करें डिटेल

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • SBI money transaction rules: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है
  • अब आपको पैसे ट्रांसफर करना महंगा पड़ेगा
  • दरअसल, SBI ने अपनी बैंक ब्रांच में किए गए पैसे..
SBI के करोड़ों ग्राहक ध्यान दें! बदल गया पैसे से जुड़ा यह नियम, फटाफट चेक करें डिटेल

SBI money transaction rules: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। अब आपको पैसे ट्रांसफर करना महंगा पड़ेगा। दरअसल, SBI ने अपनी बैंक ब्रांच में किए गए पैसे ट्रांसफर के लिए तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) की सीमा बढ़ा दी है। ये नई दरें 1 फरवरी, 2022 से लागू कर दी गई है। 

SBI ने अपने बयान में कहा कि YONO ऐप सहित इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से किए गए ₹5 लाख तक के तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेनदेन पर कोई सेवा शुल्क नहीं लगेगा। ग्राहक अब IMPS के जरिए 5 लाख रुपये तक का पेमेंट तुरंत कर सकेंगे। पहले यह सीमा 2 लाख रुपये थी। हालांकि, अगर आप बैंक ब्रांच में जाकर IMPS करते हैं, तो आपको जीएसटी के साथ सर्विस चार्ज देना पड़ सकता है। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक की शाखाओं से होने वाले IMPS ट्रांजैक्शन के लिए 2 लाख से 5 लाख रुपये का एक नया स्लैब बनाया गया है। इस स्लैब के तहत आने वाली रकम पर सर्विस चार्ज "20 रुपये + जीएसटी" होगा। ये निर्देश 1 फरवरी 2022 से लागू होंगे।

यह भी पढ़ें- 33 रुपये का ये शेयर आज ₹113.65 पर पहुंचा, सिर्फ 21 दिन में निवेशकों के 1 लाख को बना दिया ₹3.39 लाख, क्या आपके पास है?

बैंक ब्रांच  के लिए लागू एसबीआई आईएमपीएस शुल्क-

>> ₹1000 तक - कोई शुल्क नहीं

>> ₹1000 से अधिक और ₹10,000 तक- ₹2 + जीएसटी

>> ₹ 10,000 से अधिक और ₹1,00,000 तक- ₹4 + जीएसटी

>> ₹ 1,00,000 से ऊपर और ₹ 2,00,000 तक- ₹12 + जीएसटी

>> ₹ 2,00,000/- से ऊपर और ₹ 5,00,000 तक - ₹20 + जीएसटी

यह भी पढ़ें- New ITR filing: महंगा पड़ेगा अपडेटेड आईटीआर फाइल करना, चेक करें कितना करना होगा भुगतान?

ऑनलाइन के लिए एसबीआई आईएमपीएस शुल्क
इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से किए गए किसी भी IMPS लेनदेन पर ₹5 लाख तक जीएसटी पर कोई सेवा शुल्क नहीं लगाया जाएगा। SBI, एसेट, डिपॉजिट, ब्रांचेज, ग्राहकों और कर्मचारियों के मामले में देश का सबसे बड़ा बैंक है। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या क्रमशः 94.4 मिलियन और करीब 21 मिलियन है। 

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,