SBI और HDFC बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! अब FD पर मिलेगा ज्यादा फायदा, जानें डिटेल्स
मुख्य बातें
- SBI & HDFC Bank Fixed deposit rates: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने जा रहे हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है
- भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और प्राइवेट बैंक के सबसे बड़े लीडर..
SBI & HDFC Bank Fixed deposit rates: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने जा रहे हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और प्राइवेट बैंक के सबसे बड़े लीडर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें (FD rate change) बढ़ा दी हैं। SBI ने जहां 2 साल से ऊपर की अवधि के लिए FD दरों में बढ़ोतरी की है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, संशोधित ब्याज दरें 15 फरवरी से लागू है। वहीं, HDFC Bank की वेबसाइट के मुताबिक, उसने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में 5-10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें 14 फरवरी से लागू है।
SBI फिक्स्ड डिपॉजिट रेट (SBI latest FD rates)
SBI की वेबसाइट के मुताबिक, दो से तीन साल की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाकर 5.20% कर दिया गया है। 2-5 साल की एफडी जमा अवधि पर दरों को बढ़ाकर 5.45% कर दिया गया है। वहीं, 5-10 साल की अवधि वाली एफडी जमा के लिए, ब्याज दरों को संशोधित कर 5.50% कर दिया गया है। संशोधित ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू होंगी।
यह भी पढ़ें- रतन टाटा की AC-फ्रिज बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, 1 लाख का निवेश बना ₹2.58 करोड़
HDFC Bank फिक्स्ड डिपॉजिट रेट (HDFC Bank latest FD rates)
बैंक ने 1 साल की FD की ब्याज दर को 10 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 4.9% से 5% और 3 साल से 5 साल तक 5 बेसिस पॉइंट से 5.40% से बढ़ाकर 5.45% कर दिया है। इससे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक (UCO Bank) ने भी एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। संशोधित ब्याज दरें ₹2 करोड़ तक के सावधि जमा निवेश पर लागू हैं। दरें 10 फरवरी 2022 से प्रभावी हैं।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

