Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़SBI charged charges for not maintaining minimum balance

SBI अलर्ट: आपने अकाउंट में नहीं छोड़ा न्यूनतम बैलेंस, तो उड़ जाएंगे सारे पैसे

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सामान्य सेविंग अकाउंट में न्यूनतम मासिक बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य होता है। अगर आपने एसबीआई अकाउंट में न्यूनजम बैलेंस नहीं छोड़ा तो आपके अकाउंट से पैसा कट जाएगा। एसबीआई...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 19 May 2019 12:13 PM
हमें फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सामान्य सेविंग अकाउंट में न्यूनतम मासिक बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य होता है। अगर आपने एसबीआई अकाउंट में न्यूनजम बैलेंस नहीं छोड़ा तो आपके अकाउंट से पैसा कट जाएगा। एसबीआई बैंक न्यूनतम बैलेंस मेंटेंन नहीं करने पर खाते से अपने आप चार्ज काट लेता है। चार्ज काटने की ऐसी ही शिकायत सोशल मीडिया पर एसबीआई ग्राहक ने की जिसके जवाब में एसबीआई ने न्यूतमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने के चार्ज शेयर किए। आइए जानते हैं कितना चार्ज एसबीआई बैंक लगाता है।

खातों के आधार पर अलग-अलग लिमिट
एसबीआई के सभी तरह के खातों में न्यूनम राशि बनाए रखनी पड़ती है लेकिन ये अलग-अलग अकाउंट कि लिए अलग-अलग होती है। एसबीआई के मेट्रो, शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की शाखाओं के लिए न्यूनतम राशि के लिए सीमा अलग है। हालांकि, सैलेरी अकाउंट पर न्यूतम बैलेंस बनाए रखने की बाध्यता नहीं होती।

न्यूनतम बैलेंस
मेट्रो और शहरी ब्रांच में न्यूनतम बैलेंस – 3000 रुपये
अर्ध शहरी ब्रांच में न्यूनतम बैलेंस – 2000 रुपये
ग्रामीण क्षेत्र की ब्रांच – 1000 रुपये

शहरों में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर लगने वाला चार्ज 
बैलेंस की कमी                   न्यूनतम बैलेंस न रखने पर चार्ज
50% से कम                     10 रुपये + जीएसटी (GST)
50-75%                         12रुपये + जीएसटी
75% से अधिक                 15 रुपये + जीएसटी

अर्ध-शहरी शहरों में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर लगने वाला चार्ज 
बैलेंस की कमी                  न्यूनतम बैलेंस न रखने पर चार्ज
50% से कम                    7.5 रुपये + जीएसटी
50-75%                        10 रुपये + जीएसटी
75% से अधिक                12 रुपये + जीएसटी

ग्रामीण एसबीआई ब्रांच में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर लगने वाला चार्ज 
बैलेंस की कमी                 न्यूनतम बैलेंस न रखने पर चार्ज
50% से कम                   5 रुपये + जीएसटी
50-75%                        7.5 रुपये + जीएसटी
75% से अधिक               10 रुपये + जीएसटी

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें