NDTV के पूर्व प्रमोटर्स रॉय दंपति को बड़ी राहत, सैट ने SEBI के आदेश को किया रद्द

Oct 05, 2023 03:24 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एनडीटीवी के पूर्व प्रमोटर- प्रणय रॉय और राधिका रॉय को सैट ने बड़ी राहत दी है। सैट ने सेबी के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें रॉय दंपति पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

NDTV के पूर्व प्रमोटर्स रॉय दंपति को बड़ी राहत, सैट ने SEBI के आदेश को किया रद्द

मीडिया हाउस NDTV के पूर्व प्रमोटर प्रणय रॉय और राधिका रॉय को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने बड़ी राहत दी है। सैट ने सेबी के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें रॉय दंपति पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया था। यह प्रतिबंध दो अलग-अलग मामलों को लेकर लगाया गया था। 

क्या है मामला: दरअसल, सेबी ने नवंबर 2020 में NDTV के तब के प्रमोटर रॉय दंपति के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों की जांच की थी। एक में NDTV के प्रमोटरों द्वारा विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड से लिया गया लोन था। दूसरे में इनसाइडर ट्रेडिंग का मामला था। दोनों मामलों की जांच के बाद सेबी ने रॉय दंपति पर दो साल का प्रतिबंध लगाया था।

सैट ने क्या कहा: सैट ने सेबी के आदेश को खारिज करते हुए कहा कि कंपनी के पुनर्गठन के बारे में जानकारी कीमत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी नहीं थी और प्रणय रॉय और राधिका रॉय कोई इनसाइडर नहीं थे। सैट ने कहा कि प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने एनडीटीवी के अनुपालन अधिकारी से कारोबार से पहले मंजूरी हासिल कर ली थी। इसीलिए, इन दोनों व्यक्तियों का कारोबार एनडीटीवी आचार संहिता और भेदिया कारोबार निषेध (पीआईटी) नियमन के अनुरूप था।

अडानी समूह के हाथ में कंपनी: बता दें कि गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी समूह ने पिछले साल अगस्त महीने में विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। वीसीपीएल ने NDTV के संस्थापकों को एक दशक पहले 400 करोड़ रुपये से अधिक राशि कर्ज के तौर पर दी थी। इस कर्ज के एवज में ऋणदाता को किसी भी समय NDTV में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का प्रावधान रखा गया था। अडानी समूह ने NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के पास 27.26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के साथ ही टेलीविजन नेटवर्क पर अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,