समीक्षा: कोरोना से बीमार अर्थव्यवस्था के इलाज से निराश दिखा शेयर बाजार, लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Drigraj Madheshia एजेंसी, मुंबई
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कोरोना के कहर के कारण मिल रही आर्थिक चुनौतियों से टूटा निवेशकों का मनोबल केंद्र द्वारा लाए गए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उपायों से भी ऊंचा नहीं हुआ और लगातार तीसरे..
समीक्षा: कोरोना से बीमार अर्थव्यवस्था के इलाज से निराश दिखा शेयर बाजार, लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

कोरोना के कहर के कारण मिल रही आर्थिक चुनौतियों से टूटा निवेशकों का मनोबल केंद्र द्वारा लाए गए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उपायों से भी ऊंचा नहीं हुआ और लगातार तीसरे सप्ताह घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह से 425.14 अंकों यानी 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 30,672.59 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सप्ताह से 97.50 अंकों यानी 1.07 फीसदी की कमजोरी के साथ 9,039.25 पर ठहरा।

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और दुनियाभर में कहर बरपा रही कोरोना महामारी के चलते वैश्विक बाजार से भी उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिल पाया और आरबीआई द्वारा देश की आर्थिक विकास की रफ्तार मंद पड़ने की आशंकाओं से बाजार में कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में सुस्ती का माहौल बना रहा। 

मिडकैप-स्माल कैप इंडेक्स भी फिसला

बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले 230.30 अंकों यानी दो फीसदी की गिरावट के साथ 11,270.02 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल-कैप सूचकांक पिछले सप्ताह 164.63 अंकों यानी 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ 10,524.23 पर बंद हुआ। सप्ताह की शुरूआत कमजोरी के साथ हुई और देशव्यापी लॉकडाउन की समयसीमा आगे बढ़ाए जाने से बाजार में शिथिल कारोबार के कारण बिकवाली के भारी दबाव में सोमवार को सेंसेक्स पिछले सत्र से 1,068.75 अंक यानी 3.44 फीसदी लुढ़ककर 30,298.98 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी सप्ताह के पहले दिन के कारोबार के आखिर में पिछले सत्र से 313.60 अंकों यानी 3.43 फीसदी की गिरावट के साथ 8.823.25 पर बंद हुआ।

पूरे हफ्ते ऐसी रही शेयर बाजार की चाल

हालांकि, कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विदेशी संकेतों से मिले मजबूत संकेतों से सेंसेक्स 167.19 अंकों यानी 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 30,196.17 पर बंद हुआ। निफ्टी पिछले सत्र से 55.85 अंकों यानी 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 8,879.10 पर बंद हुआ। घरेलू कंपनियों के बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजों से उत्साहित सेंसेक्स पिछले सत्र से 622.44 अंकों यानी 2.06 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ 30,818.61 पर बंद हुआ। निफ्टी पिछले सत्र से 187.45 अंकों यानी 2.11 फीसदी के उछाल के साथ 9066.55 पर बंद हुआ। तेजी का यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा और सेंसेक्स पिछले सत्र से 114.29 अंकों यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 30,932.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 39.70 अंकों यानी 0.44 फीसदी बढ़त के साथ 9,106.25 पर ठहरा।

आरबीआई के उपायों से बाजार निराश

सप्ताह के आखिरी सत्र में आबीआई द्वारा अचानक रेपो रेट में कटौती समेत राहत के कई उपायों की घोषणा की गई, मगर उससे निवेशकों का मनोबल ऊंचा नहीं हुआ। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में देश की आर्थिक विकास दर यानी सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर निगेटिव रहने की आशंका जताई है, जिससे शुक्रवार को दलाल स्टरीट पर मायूसी छा गई और सेंसेक्स पिछले सत्र से 260.31 अंकों यानी 0.84 फीसदी से गिरावट के साथ 30,672.59 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 67 अंकों यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 9,039.25 पर ठहरा।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,