Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Relief Friday What are the new rates of petrol and diesel on the last day of the year see IOC price list - Business News India

राहत भरा शुक्रवार: साल के आखिरी दिन पेट्रोल-डीजल के क्या हैं नए रेट? देखें IOC की प्राइस लिस्ट

Petrol  Diesel Price Today: आज साल 2021 का आखिरी दिन है। आज इस साल के आखिरी शुक्रवार को सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए।  31 दिसंबर भी राहतभरा साबित हुआ और लगातार 57वें...

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 31 Dec 2021 06:28 AM
हमें फॉलो करें

Petrol  Diesel Price Today: आज साल 2021 का आखिरी दिन है। आज इस साल के आखिरी शुक्रवार को सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए।  31 दिसंबर भी राहतभरा साबित हुआ और लगातार 57वें दिन भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ।  इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं पटना में पेट्रोल कोलकाता (104.67), चेन्नई  (101.40 ) और बेंगलुरु (100.58)  से भी महंगा है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

साल के आखिरी दिन इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
पटना 105.90 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

स्रोत: आईओसी

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें