Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Relief 256 days New rates of petrol diesel released see from Delhi to Patna today it became cheap and expensive

राहतभरे 256 दिन:पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना तक देखें आज सस्ता हुआ महंगा?

Petrol Diesel Price 3rd Feb 2023:  आम बजट के बाद भी राहत बरकरार है। पेट्रोल-डीजल के आज जारी नए रेट के मुताबिक श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, डीजल भी सस्ता है।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 3 Feb 2023 06:40 AM
हमें फॉलो करें

Petrol Diesel Price 3rd Feb 2023:  आम बजट के बाद भी राहत बरकरार है। पेट्रोल-डीजल के आज जारी नए रेट के मुताबिक श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। अगर पटना और पोर्टब्लेयर में पेट्रोल के रेट की तुलना करें तों करीब 23 रुपये का अंतर है। आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल ₹79.74 लीटर है। वहीं सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है।

बता दें रोजाना की तरह आज सुबह छह बजे सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने  पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के नए रेट जारी कर दी हैं।

कच्चे तेल में नरमी: ब्लूमबर्ग एनर्जी के आंकड़ों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी कम हुई हैं। डब्ल्यूटीआई का मार्च वायदा भाव 76.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 82.17 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसके बावजूद  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 256 वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

  • श्रीगंगानगर    113.49    98.24
  • परभणी    109.45    95.85
  • रांची    99.84    94.65
  • लखनऊ    96.57    89.76
  • दिल्ली    96.72    89.62
  • धनबाद    99.80    94.60  
  • आगरा    96.35    89.52
  • जोशीमठ      97.80    92.64
  • भोपाल    108.65    93.9
  • पटना    107.24    94.04
  • जयपुर 108.48     93.72 
  • अगरतला 99.49   88.44
  • जोरहाट        97.49    88.40
  • पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74
  • देहरादून - 95.35    90.34    
  • चेन्नई    102.63    94.24
  • बेंगलुरु    101.94    87.89
  • कोलकाता    106.03    92.76
  • अहमदाबाद    96.42    92. 17
  • चंडीगढ़    96.2    84.26
  • फरीदाबाद    97.49    90.35  
  • गंगटोक    102.50    89.70    
  • गाजियाबाद    96.50    89.68   

वैसे कुछ राज्यों में वैट में कटौती की वजह से पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत मिली थी। केंद्र सरकार ने भी एक्साइज ड्यूटी कम किया था, लेकिन तेल के रेट में बदलाव की बात करें तो  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने छह अप्रैल, 2022 को अंतिम बार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें संशोधित की थीं।

 ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें